Arti Singh का ससुराल ने आतिशबाजी कर किया भव्य स्वागत, वीडियो शेयर कर एक्ट्रेस ने दिखाई झलक

Arti Singh Wedding: टीवी एक्ट्रेस आरती सिंह इन दिनों अपनी नई शादी को लेकर काफी सुर्खियों में बनी हुई है। सिर्फ यही नहीं उन्होंने हाल ही में वीडियो शेयर कर दिखाया की कैसे उनके ससुराल वालों ने उनका भव्य तरीके से स्वागत किया।

Arti Singh Wedding: टीवी एक्ट्रेस आरती सिंह ने पिछले महीने अप्रैल में अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड दीपक चौहान संग सात फेरे लेकर शादी के बंधन में बंध गई। सिर्फ यही नहीं उनकी इस शादी में टीवी के साथ-साथ बॉलीवुड इंडस्ट्री के कई सेलेब्स शामिल हुए थे। ऐसे में एक्ट्रेस ने अपनी शादी काफी धूम धाम से की जिसकी तमाम तस्वीरें और वीडियो एक्ट्रेस समय समय पर शेयर कर रही हैं। अब हाल ही में एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया जिसमें कैसे उनके ससुराल वालों ने उनका भव्य स्वागत किया, टाइम्स नाउ नवभारत की इस रिपोर्ट में देखिए खूबसूरत वीडियो की एक झलक।

Arti Singh Beautifully Welcomed by In laws

आरती सिंह (Arti Singh) ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर वीडियो शेयर कर दिखाया कैसे ससुराल में उनका स्वागत हुआ। वीडियो में देखने को मिला की दीपिक और एक्ट्रेस एक साथ गाड़ी से उतरते हैं और घर की सजावट देख खुश हो जाते हैं। घर को बहुत सारी लाइट्स से सजाय गया, सिर्फ यही नहीं इस खुशी के मौके पर आसमान पर ढेर सारे पटाखों से आतिशबाजी भी की गई। यह देख आरती काफी ज्यादा ईमोशनल होती हुई नजर आईं।

End of Feed