Anupamaa में 10 साल के लीप के बाद बदलते चेहरों के साथ होगी इन स्टार्स की एंट्री, "अनु की रसोई" से शुरू होगा नया सफर

Anupama new stars entry after 10 year leap: स्टार प्लस का शो अनुपमा (Anupamaa) इन दिनों सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। बता दें की शो में जल्द ही मेकर्स 10 साल का लीप लेकर आने वाले हैं। जिसके बाद कहानी और किरदार दोनों बदल जाएंगे। आइए अब एंट्री करने वाले किरदारों पर एक नजर डालते हैं।

Anupama new stars entry after 10 year leap: राजन शाही (Rajan Shahi) के शो अनुपमा (Anupama) को लेकर खबर आ रही थी की शो में 15 साल का लीप आने वाला है। जिसके बाद पुराने किरदारों को हटकार मेकर्स नई एंट्री कराएंगे। साथ ही नई कहानी के साथ एक नई शुरूआत करेंगे। इस बीच अब एक रिपोर्ट सामने आ रही है कि अनुपमा में 10 साल का लीप आने वाला है। साथ ही अनुपमा की जिंदगी के "रसोई" से शुरू होगी। जहां उसके साथ कुछ बिजनेस पार्टनर भी होंगे। आइए टाइम्स की इस पूरी रिपोर्ट पर नजर डालते हैं।

Anupama new stars entry after 10 year leap

रूपाली गांगुली (Rupali Ganguly) का शो अनुपमा (Anupamaa) में जल्द ही लीप आने वाला है। इंडियन फोरम की रिपोर्ट के मुताबिक शो में 10 साल का लीप आएगा। हाल ही में सामने आए नए प्रोमो में देखा भी गया था की अनुपमा "रसोई" में बैठी है। बता दें की अनुपमा के किरदार में रूपाली गांगुली शो को आगे बढ़ाएंगी। इसी के साथ शो में दिखाया जाएगा की अनुपमा "अनु की रसोई" संभालेगी और उसके साथ आध्या के किरदार में "अलिशा परवीन" होंगी। वहीं शिवम खजूरिया उर्फ प्रेम अनुपमा का बिजनेस पार्टनर बनेगा।

End of Feed