मुंबई के ट्रैफिक को लेकर रूपाली गांगुली ने निकाला बीएमसी पर गुस्सा, कहा 'जनता को हल्के में मत लीजिए

Rupali Ganguly Calls Out BMC: स्टार प्लस का सीरियल 'अनुपमा' (Anupamaa) फ़ेम रूपाली गांगुली ने मुंबई के नगर निगम विभाग यानी बीएमसी पर गुस्सा निकाला। घंटों तक ट्रैफिक में फंसे होने को लेकर रूपाली ने बीएमसी (BMC) की सोशल मीडिया पर क्लास लगाई। यहां पढ़िए क्या है ये पूरी खबर।

Rupali Ganguly Calls Out BMC: राजन शाही का सीरियल 'अनुपमा' की लीड हसीना रूपाली गांगुली अक्सर अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल को लेकर सुर्खियों में रहती हैं। सिर्फ यही नहीं रूपाली अपनी एक्टिंग से लोगों के दिलों पर राज भी कर रही हैं। जैसा कि आपको मालूम है कि रूपाली गांगुली मुद्दों पर बात करने से पीछे नहीं हटती। आए दिन हसीना आवाज बुलंद कर अपनी राय जरूर देती हैं। अब हाल ही में कुछ ऐसा ही हुआ जब रूपाली गांगुली मुंबई के ट्रैफिक में फंस गई जिसके लिए उन्होंने बीएमसी को सोशल मीडिया पर खरी खोटी सुनाई।

Rupali Ganguly Calls Out BMC

Image Source: Jio Hotstar

वीडियो में देखा जा सकता है कि रूपाली गांगुली (Rupali Ganguly) मुंबई की सड़क पर लगा लंबे में जाम में खुद को पाती हैं। एक ट्रक के कारण पूरा रोड जाम हो चुका है। इस वीडियो को शेयर कर रूपाली गांगुली ने लिखा, 'अभी भी फिल्म सिटी के बाहर 1 घंटे से ज़्यादा समय से फंसी हुई हूं! 14 किलोमीटर की दूरी तय करने के लिए मुझे रात में घर पहुँचने के लिए 2 घंटे लगते हैं और सुबह आमतौर पर 1 घंटा, लेकिन बीएमसी की खराब व्यवस्था के कारण मुझे अपने सेट तक पहुँचने में ढाई घंटे लग गए!! मुंबईकरों को हल्के में लेना बंद करो।'

End of Feed