Anupama Spoiler: अनुज और वनराज का डोला ईमान, दूसरी औरत के सपने देख रहे शादीशुदा मर्द!

  • Authored by: शिवांगी चौहान
  • Updated Feb 20, 2023, 01:03 PM IST

Anupama latest episode twist spoiler alert: अनुपमा की जिंदगी एक बार फिर बीच अधर में फंस गई है। एक तरफ शाह परिवार बार-बार बीमार तोषू की देखभाल और काम के लिए अनुपमा को याद करता है तो दूसरी तरफ अनुज के दिल में अनुपमा के लिए इंपोर्टेंस कम हो रही है।

Anupama latest spoiler alert: 'अनुपमा' टीवी सीरियल दर्शकों का दिल जीतने में कोई कसर नहीं छोड़ रहा है। 'अनुपमा' के मेकर्स इसे टीआरपी लिस्ट में नंबर वन पर बनाए रखने के लिए रोजाना नए ट्विस्ट लेकर आते हैं। पारितोष की तबीयत खराब होने के कारण अनुपमा एकबार फिर से शाह हाउस लौट आई है। कपाड़िया हाउस में अनुपमा के जाने के बाद काफी उथल-पुथल मची हुई है। लेकिन रुपाली गांगुली और गौरव खन्ना के 'अनुपमा' में आने वाले मोड़ यहीं खत्म नहीं होने वाले हैं।

Anupamaa Spoiler Alert

अनुपमा की जिंदगी एक बार फिर बीच अधर में फंस गई है। एक तरफ शाह परिवार बार-बार बीमार तोषू की देखभाल और काम के लिए अनुपमा को याद करता है तो दूसरी तरफ छोटी अनु को छोड़कर जाने के बाद अनुज के दिल में अनुपमा के लिए इंपोर्टेंस कम हो जाएगी। अगर अनुज के दिल में माया ने जगह बना ली तो अनुपमा की दूसरी शादी भी हमेशा के लिए खत्म हो जाएगी।

End of Feed