Anupama: सौतेली बेटी ईशा के चलते बिगड़ गया था रूपाली गांगुली का काम? कंट्रोवर्सी पर प्रोड्यूस राजन शाही ने तोड़ी चुप्पी

Rajan Shahi on Rupali Ganguly-Esha Verma Controversy: पिछले साल टीवी की दुनिया में एक बड़ी कंट्रोवर्सी हुई थी जब रूपाली गांगुली पर सौतेली बेटी ईशा वर्मा ने चौंका देने वाले इल्जाम लगाए थे। ऐसे में अब एक पॉडकास्ट के दौरान सीरियल 'अनुपमा' (Anupama) के प्रोड्यूसर राजन शाही ने कंट्रोवर्सी पर रिएक्शन दिया है।

Rajan Shahi on Rupali Ganguly-Esha Verma Controversy: स्टार प्लस का सीरियल 'अनुपमा' फेम रूपाली गांगुली के लिए पिछला साल 2024 काफी मुश्किल भरा रहा। एक्ट्रेस की सौतेली बेटी ईशा वर्मा ने ऐसे चौंका देने वाले खुलासे किए जिसे सुनकर सभी हक्के बक्के रह गए थे। ईशा वर्मा ने इल्जाम लगाए थे कि रूपाली ने उनकी मां को जान से मारने की धमकी दी। सिर्फ यही नहीं रूपाली ने ईशा की मां और अश्विन का रिश्ता भी तोड़ा। इस बीच एक पॉडकास्ट के दौरान सीरियल 'अनुपमा' के प्रोड्यूसर राजन शाही ने कंट्रोवर्सी पर बात की और बताया रूपाली गांगुली उस समय किस दौर से गुजर रही थीं।

Anupama Rajan Shahi on Rupali Ganguly-Esha Verma Controversy

टीवी दुनिया का नंबर 1. शो 'अनुपमा' (Anupama) के प्रोड्यूसर राजन शाही (Rajan Shahi) हाल ही में सिद्धार्थ कानन के पॉडकास्ट में पहुंचे। इस दौरान जब राजन शाही से पूछा गया कि सौतेली बेटी ईशा वर्मा संग हुई कंट्रोवर्सी के दौरान रूपाली गांगुली का हाल कैसा था? जिस पर प्रोड्यूसर ने बताया कि 'क्यूंकी ये एक बड़ी बात थी ऐसे में रूपाली गांगुली काफी चिंता से गुजर रही थीं। उस समय एक्ट्रेस ऐसी घड़ी में थी जहां उन्हे हर कोई अपना निशाना बना रहा था। सभी उनपर इल्जाम थोप रहे थे।' इसी के साथ राजन शाही काफी खुश हैं कि इस बड़े मुद्दे से रूपाली ने खुद को काफी अच्छी तरह संभाला। सिर्फ यही नहीं उस दौरान रूपाली के पति अश्विन उनके साथ चट्टान बन खड़े थे।

End of Feed