Anupama Spoiler: अनुपमा हुई 50 साल की उम्र में प्रेग्नेंट, Anuj से छुपाकर रखी ये बात!

  • Authored by: शिवांगी चौहान
  • Updated Mar 25, 2023, 09:33 AM IST

Anupama PREGNANCY spice up storyline Latest Spoiler Twist: सीरियल में अनुज द्वारा छोड़ने से अनुपमा टूट जाएगी। लेकिन अब उसके जीवन में आशा की एक किरण आएगी क्योंकि उसे अपनी गर्भावस्था के बारे में पता चल जाएगा। वह बेहद खुश दिखेंगी लेकिन समाज के सवालों का सामना करने से डरेंगी।

Anupama upcoming twist full episode 25 March 2023 spoiler alert : टेलीविजन सीरियल अनुपमा की कहानी में काफी उथल-पुथल मची हुई है। फिलहाल ट्रैक अनुपमा के बेहोश होने के इर्द-गिर्द घूम रहा है। जल्द ही अनुपमा को बेहोश होते हुए देखा जाएगा, क्योंकि अनुज उसकी जिंदगी से चला जाएगा। ये देखकर उसके आस-पास के सभी लोग चौंक जाएंगे। देविका डॉक्टर को बुलायेगी क्योंकि वह अनुपमा के स्वास्थ्य के बारे में डरी हुई है। तभी कहानी में सबके बड़ा बॉम्ब फूटने वाला है। डॉक्टर देविका और धीरज को सूचित करेगा कि अनुपमा गर्भवती है और उन्हें अच्छी देखभाल करनी चाहिए। देविका को पता नहीं चलेगा कि इस तरह की खबरों पर कैसे प्रतिक्रिया दें क्योंकि अनुज ने अपनी बेटी अनु की खातिर अनुपमा को छोड़ दिया है।

Anupama episode Spoiler Alert

दूसरी तरफ अनुपमा भी हैरान रह जाएंगी क्योंकि वो 50 साल की उम्र में एक बच्चे को जन्म देने वाली है। देविका, अनुज से संपर्क करने की कोशिश करती नजर आएंगी लेकिन ऐसा नहीं हो पाएगा। अब प्रेग्नेंसी के बारे में पता चलने के बाद क्या अनुज अनुपमा के पास लौटेगा या नहीं? क्या अनुज और अनुपमा के अपने बच्चे होंगे या नहीं? मेकर्स अब इस दिलचस्प ट्रैक से दर्शकों को पूरी तरह से एंटरटेन करने वाले हैं।

End of Feed