Anupama Spoiler Alert: पुराने ससुराल शाह हाउस में होली खेलेगी अनुपमा, वनराज और बापूजी के सामने अनुज तोड़ेगा शादी!

  • Authored by: शिवांगी चौहान
  • Updated Mar 21, 2023, 09:42 AM IST

Anupama upcoming twist Latest Spoiler Alert Update 21 March 2023: अनुपमा टीवी सीरियल के आगामी एपिसोड में दर्शकों के लिए दिलचस्प ड्रामा दिखाया जाएगा। अनुज अपनी सारी हदें पार कर देगा और वह वनराज से भी बदतर बर्ताव करेगा। अनुज चिल्लाता है और सबके सामने अनुपमा का अपमान करता है।

Anupama Spoiler Alert 21 March 2023: अनुपमा टीवी सीरियल में काफी कुछ चल रहा है। अब आगे अनुपमा होली मनाने शाह हाउस जाने के वाली है और कहानी इसी के इर्द-गिर्द घूमेगी। ऐसा लगता है कि अनुज को छोटी अनु के बिना रहने में कठिनाई हो रही है और वह इसके लिए सिर्फ और सिर्प अनुपमा को जिम्मेदार ठहराता है। वह त्योहार मनाने के लिए शाह हाउस जाएगी और अनुज का बेसब्री से इंतजार करेगी। लेकिन यहा जो होगा वह किसी ने भी नहीं सोचा था, यहां तक कि अनुज के ऐसे बर्ताव की किसी ने कल्पना भी नहीं की होगी।

Anupama Holi 2023 spoiler

आगे कहानी में अनुज, शाह हाउस आएगा और अनुपमा को उसके पुराने ससुराल के साथ होली खेलते हुए देखकर बहुत ज्यादा ही नाराज होगा। अनुज को अनुपमा से चिढ़ते हुए देखा जाएगा, क्योंकि वो छोटी अनु के लिए नहीं लड़ने का फैसला कर सेलिब्रेट कर रही है। अनुज को गुस्सा आ रहा है कि अनुपमा के पास उसके बच्चे हैं। अब होली पर अनुज जनता के सामने एक बड़ा तमाशा बनाते हुए दिखाई देगा। क्योंकि वह परिवार के सामने अनुपमा के बारे में बुरा-भला कहना शुरू कर देगा।

End of Feed