Anupama Spoiler: अनुपमा का मेकओवर बढ़ाएगा TRP, समर-डिंपी करेंगे लिवइन में रहने की डिमांड

  • Authored by: शिवांगी चौहान
  • Updated Apr 1, 2023, 09:45 AM IST

anupama upcoming twist latest spoiler alert: टीवी सीरियल अनुपमा वर्तमान में डिंपी और समर का जीवन बदलने वाले रिश्ते के इर्द-गिर्द घूम रहा है। पहले देखा गया था कि डिंपी और समर, एक-दूसरे से बहुत प्यार करते हैं लेकिन अनुज और अनुपमा की असफल शादी और बहुत अच्छा व्यक्तिगत अनुभव नहीं होने के बाद, वे एक चौंकाने वाला निर्णय लेंगे।

Anupama Spoiler Alert: टीवी सीरियल अनुपमा की कहानी दर्शकों का भरपूर मनोरंजन कर रही है। फिलहाल ये कांता के आपा खोने के इर्द-गिर्द घूम रही है। पहले यह देखा गया था कि टूटी हुई अनुपमा अपनी मां कांता के घर वापस आ जाएगी, क्योंकि उसके पास जाने के लिए कोई जगह नहीं है। कांता को पता चल जाएगा कि अनुज ने अनुपमा को छोड़ दिया और इसका अनुपमा के मानसिक स्वास्थ्य पर बहुत बड़ा प्रभाव पड़ा है। अब कांता ही है जो अनुपमा के जीवन की बागडोर संभालती नजर आएंगी और उसे एक बार फिर से शुरुआत करने के लिए कहेगी।

Anupama Spoiler Alert 1 april 2023

कांता अपनी बेटी अनुपमा से अपने अतीत में नहीं रहकर आगे बढ़ने और वर्तमान के साथ-साथ भविष्य को अपनाने के लिए कहती नजर आएगी। ऐसा सुना गया है कि अनुपमा अब मेकओवर से गुजरेगी। जी हां, अनुपमा सीरियल के मेकर्स ने रूपाली गांगुली का मेकरओवर प्लान कर लिया है। अब वो बिल्कुल नए अवतार में नजर आएंगी। नई अनुपमा अब दूसरों के लिए नहीं जिएंगी, वो खुद को परिवार के बाकी लोगों के सामने सेक्रिफाइस नहीं करेगी।

End of Feed