Anupama को 4 साल बाद Sudhanshu Pandey ने कहा अलविदा, लीप की खबरों के बीच राजन शाही के शो को मारी लात

Sudhanshu Pandey Quits Anupama: स्तर प्लस के मशहूर सीरियल अनुपमा से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने या रही है जिसे किसी को भी उम्मीद नहीं है। शो में वनराज का किरदार निभा रहे सुधांशु पांडे ने सीरियल को अलविदा कह दिया है। हालांकि कैसा क्यूँ जानिए टाइम्स नाउ नवभारत की इस रिपोर्ट में।

Sudhanshu Pandey Quits Anupama: रूपाली गांगुली और गौरव खन्ना स्टारर सीरियल अनुपमा से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आई है। शो में वनराज का किरदार निभा रहे सुधांशु पांडे ने शो को अलविदा कह दिया है। यह मेकर्स और सीरियल के फैंस के लिए एक बड़ा झटका है। सुधांशु ने इस बात का चौंका देने वाला खुलासा खुद इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर कर दिया है। एक्टर ने शो छोड़ने का कारण हर एक फैंस तक पहुंचाया। टाइम्स नाउ नवभारत की इस रिपोर्ट में जानिए आखिर सुधांशु ने इतना बड़ा कदम क्यूँ उठाया क्या इसका कारण कहानी में आने वाला लीप है?

Sudhanshu Pandey Quits Anupama

अनुपमा (Anupama) में वनराज का किरदार निभाकर घर-घर मशहूर हुए एक्टर सुधांशु पांडे (Sudhanshu Pandey) ने शो को अलविदा कह दिया है। जी हाँ, 4 बाद एक्टर ने शो को छोड़ दिया है और यह बुरी खबर सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर कर फैंस को दी। एक्टर कहते हैं कि मैं भारी मन से आपको बताना चाहत हूँ की मैं अब अनुपमा शो का हिस्सा नहीं हूं। इतने दिन बीत गए और मुझे खुद को लगा की यह जरूरी बात मेरे फैंस को पता होनी चाहिए। मैं पिछले 4 साल से आपके घर अनुपमा के जरिए स्क्रीन पर पहुँच रहा हूँ। वनराज के किरदार ने मुझे प्यार भी दिया और बहुत ज्यादा गुस्सा भी लेकिन यह सब मेरे लिए प्यार ही था।

End of Feed