महाकाल की भक्ति में लीन Rupali Ganguly पहुंची उज्जैन, अनुपमा की तरक्की के लिए मांगी दुआ

Rupali Ganguly at Mahakal Temple : ​रूपाली गांगुली ने आज रविवार को उज्जैन में बाबा महाकाल के दर्शन किए और भस्म आरती करते हुए नंदी हॉल में ध्यान लगाया। एक्ट्रेस ने अपने इस अनुभव को फैंस के साथ भी शेयर किया

Rupali Ganguly at Mahakal Temple :अनुपमा फेम एक्ट्रेस रूपाली गांगुली( Rupali Ganguly) इन दिनों टीवी पर छाई हुई है । अदाकारा को अनुपमा( Anupama) शो से घर-घर में पहचान मिली है। हाल ही में अदाकारा उज्जैन महाकाल( Ujjain Mahakal) के दर्शन करने पहुंची जहां उन्होंने भस्म आरती के साथ-साथ नंदी हॉल में ध्यान लगाया। रूपाली ने बाबा का धन्यवाद करते हुए तस्वीरें साझा की

Rupali Ganguly at Mahakal Temple

रूपाली गांगुली ने आज रविवार को उज्जैन में बाबा महाकाल के दर्शन किए और भस्म आरती करते हुए नंदी हॉल में ध्यान लगाया। एक्ट्रेस ने अपने इस अनुभव को फैंस के साथ भी शेयर किया, उन्होंने कल से ही अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर स्टोरी लगानी शुरू कर दी थी। अपनी जर्नी की फोटो साझा करते हुए रूपाली ने बताया था कि वह महाकाल के दर्शन करने जा रही है वहीं उनके साथ अनुपमा फेम आशीष महर्ता भी दिखाई दिए थे। अब फिर एक्ट्रेस ने तस्वीरें साझा की हैं जिसमें वह महाकाल के दरबार में हाथ जोड़े बैठी हुई है और भक्ति में लीन दिखाई दे रही है। रूपाली ने गले में फूलों की माला पहनी हुई है और माथे पर त्रिपुण्ड लगा रखा है।

End of Feed