Anupama फेम Rupali Ganguly को मुंबई की बारिश ने रुलाए आंसू, वीडियो शेयर कर दिखाया सड़कों पर जलभराव

Rupali Ganguly Showing Waterlogged Roads of Mumbai: स्टार प्लस के मशहूर सीरियल अनुपमा फ़ेम टीवी एक्ट्रेस रूपाली गांगुली ने सोशल मीडिया पर कुछ वीडियो शेयर की हैं, जिसमें वह मुंबई की सड़कों पर बारिश से भरा पानी दिखा रही है। साथ ही एक्ट्रेस ने जल भराव का वीडियो भी फैंस के आगे शेयर किया।

Rupali Ganguly Stucked Waterlogged Roads of Mumbai: स्टार प्लस के टॉप सीरियल में से एक अनुपमा से घर-घर मशहूर हुईं रूपाली गांगुली अक्सर अपनी पर्सनल के साथ-साथ प्रोफेशनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में बंधी रहती है। सिर्फ यही नहीं एक्ट्रेस की एक्टिंग को देश के साथ-साथ विदेश के लोग भी काफी ज्यादा पसंद कर रहे हैं। हाल ही में एक्ट्रेस को मुंबई के जल भराव का सामना करना पड़ा जिसकी वीडियो और तस्वीरें उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की हैं। टाइम्स नाउ नवभारत की इस रिपोर्ट में जानिए आखिर यह पूरा मामला क्या है।

Anupama: Rupali Ganguly Stucked Waterlogged Roads of Mumbai:

टीवी एक्ट्रेस रूपाली गांगुली (Rupali Ganguly) अपने सीरियल अनुपमा (Anupama) की शूटिंग के लिए घर से निकली लेकिन तभी उन्हे मुंबई में हुई भारी बारिश ने रुला दिया। दरअसल मुंबई के कई सड़कों पर बारिश के कारण जलभराव हो गया है जिससे पानी गाड़ियों के बोनट तक आ पहुंचा है। इस मुश्किल का सामना रूपाली को भी करना पड़ा उन्होंने वीडियो शेयर कर लिखा की 'जल भराव हर जगह' , वहीं दूसरी वीडियो में लिखा कि खिड़की तक, बोनट तक पानी पुरानी वाली गाड़ी और मेरा ड्राइवर'। ऐसे में यह एक्ट्रेस की यह वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है।

End of Feed