Anupamaa का दुख बांटने शो में लौटेगा ये किरदार, TRP की खातिर 8 महीने बाद फिर से एंट्री करा रहे हैं राजन शाही

Anupama Brothers Entry in Show: स्टार प्लस के सीरियल अनुपमा में शो को छोड़ने के 8 महीने बाद मेकर्स फिर एक महत्वपूर्ण किरदार की वापसी करा रहे हैं। आखिर वो शख्स कौन है और आने वाली कहानी में उसका क्या रोल होगा जानिए टाइम्स नाउ नवभारत की इस रिपोरी में।

Anupama Brothers Entry in Show: रूपाली गांगुली और गौरव खन्ना स्टारर सीरियल अनुपमा में इन दिनों काफी कुछ देखने को मिल रहा है। कहानी में आए नए ट्विस्ट और टर्न्स के लोगों को मनोरजंन का डबल डोज दिया है जिससे मेकर्स भी काफी खुश है। हालांकि शो में आए दिन नए और पुराने किरदारों शो से अंदर बाहर जाना लगा रहता है। अब कुछ देर पहले खबर आई है की सीरियल के पुराने किरदार की एंट्री होने जा रही है जिसे शो छोड़े 8 महीने हो चुके हैं। आखिर शो में उस किरदार की अब जरूरत मेकर्स को क्यूँ पड़ी।

Anupama Brother Bhavesh aka Mehul Nisa re-Entry in Show

मेहुल निसार (Mehul Nisar) की शो में एंट्री होने वाली है जो अनुपमा (Anupama) के भाई भावेश का किरदार निभाते हैं। ऐसे में करेंट ट्रैक के चलते एक्टर की वापसी कराने का फैसला मेकर्स ने किया है। इससे पहले एक्टर ने शो 8 महीने पहले अलविदा कह दिया था लीप आने के कारण। खुद एक्टर ने रूपाली गांगुली (Rupali Ganguly) संग तवसीर पोस्ट कर लिखा वो रिश्ता जो कभी नहीं बदलता..! रुप्स के साथ 8 महीने बाद शूटिंग कर रहा हूँ लेकिन ऐसा ही लग रहा है बहना तेरा भाई आ गया। ऐसे में यह देख फैंस काफी खुश हैं की अनुपमा को अब किसी का सहारा मिलने वाला है।

End of Feed