टीवी एक्ट्रेस अंकिता लोखंडे (Ankita Lokhande) अपने पति विक्की जैन के साथ मैरिज लाइफ को एन्जॉय कर रही हैं। अंकिता अक्सर विक्की के साथ अपनी फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर करती रहती हैं। एक्ट्रेस टीवी इंडस्ट्री का जाना माना चेहरा हैं। उनकी सोशल मीडिया पर जबरदस्त फैंन फॉलोइंग हैं। एक्ट्रेस टीवी के बाद अब बॉलीवुड और ओटीटी प्लेटफॉर्म की तरफ धीरे-धीरे रूख कर रही हैं। एक्ट्रेस ने अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड विक्की जैन से साल 2021 में शादी की थी। इसके बाद से एक्ट्रेस की प्रेग्नेंसी को लेकर रूमर्स आते रहते हैं। एक्ट्रेस ने अपने लेटेस्ट इंटरव्यू में पहली बार अपनी प्रेग्नेंसी की खबरों को लेकर चुप्पी तोड़ी हैं।
ankita lokhande (credit pic: instagram)
अंकिता ने कहा कि जब तक इन रिपोर्ट्स की वजह से मुझे कोई पेरशानी नहीं हो रही हैं तब तक ठीक है। उन्होंने कहा पहले लोग मेरी शादी की बात करते थे और फिर तलाक की। लोगों तो कुछ भी कहेंगे। उनका काम है कहना। हालांकि मुझे इन बातों से कोई फर्क नहीं पड़ता है।
प्रेग्नेंसी की खबर पर अंकिता ने तोड़ी चुप्पी
एक्ट्रेस ने आगे कहा कि अगर लोग मेरी प्रेग्नेंसी के बारे में बात कर रहे हैं तो ये खुशी की बात है। एक दिन ऐसा जरूर होगा और मैं खुद इसके बारे में बताऊंगी। एक्ट्रेस ने आगे कहा कि मेरे पति मुझे बहुत सपोर्ट करते हैं। विक्की ने मेरा हर कदम पर साथ दिया है। अगर वो नहींं होते तो मैं कभी इतना कुछ कभी नहीं कर पातीं। उन्हें मुझे पर बहुत ज्यादा भरोसा हैं। मैं उन्हें अपने हर प्रोजेक्ट के बारे में बताती हूं। वो मुझे हमेशा सपोर्ट करने के लिए सबसे आगे खड़े होते हैं।
अंकिता के करियर को पवित्र रिश्ता से पहचान मिली थी। इस शो के बाद वो मणिकर्णिका में नजर आई थीं। एक्ट्रेस की हाल ही में जी 5 पर द लास्ट कॉफी रिलीज हुई है।
