Anjali Arora trolled for no make Up look: इंटरनेट सेंसेशन अंजलि अरोड़ा बीती रात बिग बॉस रीयूनियन बैश में पहुंची थी, जहां सभी उन्हें देखते रह गए। अंजलि अरोड़ा इस इवेंट पर ब्लैक रंग की ड्रेस पहनकर पहुंची, जिसमें वो बेहद खूबसूरत लग रही थीं। अंजलि अरोड़ा की ड्रेस ने लोगों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित किया, जिस कारण वो इस वक्त इंटरनेट पर चर्चा में हैं। अंजलि अरोड़ा इस इवेंट के लिए नोमेकअप लुक में पहुंची थीं, जिस कारण वो काफी नैचुलर दिख रही थीं। हालांकि कई लोगों को अंजलि अरोड़ा (Anjali Arora) का ये अवतार पसंद नहीं आया है। लोग लगातार अंजलि अरोड़ा को नोमेकअप लुक के लिए टारगेट कर रहे हैं और उनका मजाक उड़ा रहे हैं। ट्रोल्स बोल रहे हैं कि अंजलि अरोड़ा नोमेकअप लुक में ऐसी दिख रही हैं, जैसे वो सोकर उठकर आ गई हैं।
Bigg Boss Reunion Bash में नो मेकअप लुक के साथ पहुंची Anjali Arora, ट्रोल्स बोले 'इसका चेहरा कितना अजीब...'
एक ट्रोल ने कमेंट में लिखा है, 'अंजलि अरोड़ा का चेहरा देखकर मुझे उल्टी सी आ रही है। बिना मेकअप के ये कितनी गंदी लगती है।' तो वहीं दूसरे ट्रोल ने लिखा है, 'इसे क्या हो गया है... क्या इसके पास पैसे नहीं बचे हैं जो ये ऐसे ही चली आई है।' लोग अंजलि अरोड़ा का जमकर मजाक उड़ा रहे हैं और बोल रहे हैं कि वो सोशल मीडिया स्टार को बिना मेकअप के कुछ सेकेंड के लिए भी नहीं झेल सकते हैं।
बता दें अंजलि अरोड़ा ने टिकटॉक पर कुछ सेकेंड के डांस वीडियोज बनाकर लोगों के बीच अपनी पहचान बनाई थी। उनके वीडियोज इंटरनेट पर जमकर वायरल होते थे। इन्हीं वीडियोज की वजह से उन्हें कंगना रनौत के शो लॉकअप का ऑफर मिला था, जहां दर्शकों ने उन पर जमकर प्यार बरसाया।
