'मेरे पति को ये हॉट लगा', बाइसेक्सुअल होने पर Akanksha Chamola का बेबाक बयान, गौरव खन्ना के लिए कही बड़ी बात

Akanksha Chamola On Bisexuality: हाल ही में आकांक्षा चमोला ने एक इंटरव्यू दिया है और इसमें एक्ट्रेस ने बताया है कि गौरव खन्ना ने उनके बाइसेक्सुअल होने पर कैसे रिएक्ट किया था।

Akanksha Chamola On Bisexuality: एक्ट्रेस आकांक्षा चमोला (Akanksha Chamola) ने रियलिटी शो लॉकअप 2 में खुलासा किया था कि वह बाइसेक्सुअल हैं। आकांक्षा ने दावा किया था कि उनके कई महिलाओं के साथ अफेयर रहे हैं और ये बात गौरव खन्ना (Gaurav Khanna) को भी पता था। आकांक्षा के मुताबिक, उन्होंने गौरव को शादी से पहले ही अपने बाइसेक्सुअल होने का सच बता दिया था, जिसके बाद से ही दोनों पर सवाल खड़े हो रहे हैं। अब आकांक्षा चमोला ने गौरव खन्ना के रिएक्शन के बारे में बताया है, जो उन्होंने सच पता चलने पर दिया था। आइए आपको बताते हैं कि एक्ट्रेस ने क्या कुछ कहा है? (टाइम्स नाउ नवभारत पर इसे भी पढ़ें: Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2: तुलसी का लवर बनकर एंट्री मारेगा ये दमदार एक्टर, मिहिर की वापसी पर लगा ब्रेक

Akanksha Chamola and Gaurav Khanna

Akanksha Chamola and Gaurav Khanna (photo credit- instagram)

    आकांक्षा चमोला ने बताया गौरव खन्ना का रिएक्शन

    हाल ही में आकांक्षा चमोला ने मिड डे से खास बातचीत की, जिसमें आकांक्षा ने बताया कि उन्होंने शादी से पहले ही गौरव खन्ना को अपने बाइसेक्सुअल होने का बारे में बता दिया था और गौरव ने इस चीज को स्वीकार किया था। आकांक्षा के मुताबिक, गौरव को ये चीज काफी हॉट लगी थी। आकांक्षा ने ये भी बताया कि शादी के बाद उन्होंने किसी और रिश्ते के साथ रहने की बजाय हमेशा गौरव के स्थ ही रहना का फैसला किाय था। ये फैसला उन्होंने काफी सोच समझकर किया था। उन्होंने खुद को किसी और रिश्ते में बाहर नहीं निकाला। वह बस अपने पति को धोखा नहीं देना चाहती थीं और उन्होंने फैसला किया था कि वह बस एक ही इंसान के साथ रहेंगी। (टाइम्स नाउ नवभारत पर इसे भी पढ़ें: 'Toxic' के बाद कियारा आडवाणी के हाथ लगा बड़ा प्रोजेक्ट, 'Ki & Ka 2' में हुई धमाकेदार एंट्री!

      तेजस्वी प्रकाश के पॉडकास्ट में क्या हुआ?

      आकांक्षा चमोला ने इस मौके पर अपनी आज की स्थिति के बारे में भी बताया। आकांक्षा ने दावा किया कि वह खुद को अब एसेक्शुअल मानती हैं. उन्होंने सवाल किया कि अगर कोई महिला जिंदगी के किसी पड़ाव पर खुद को एसेक्शुअल महसूस करती है, तो इसमें इतनी बड़ी बात क्या है? बता दें कि आकांक्षा चमोला कुछ समय पहले तेजस्वी प्रकाश के पॉडकास्ट में आई थीं और तब उन्होंने दावा किया था कि सेक्सुअलिटी एक फेज हैं। आकांक्षा अपने इस बयान पर ट्रोल हुईं। हालांकि, अब एक्ट्रेस ने दावा किया है कि उनकी बात को तोड़-मरोड़कर दिखाया गया है।

      End of Feed