Exclusive: एक्स पति अभिनीत कौशिक को कोर्ट में घसीटेंगी अदिति शर्मा, कहा 'वहां होगा सब सॉव्ल...'

Aditi Sharma Will Confront Abhineet Kaushik in Court: टीवी एक्ट्रेस अदिति शर्मा इन दिनों अपने एक्स पति अभिनीत कौशिक संग चल रही कंट्रोवर्सी के चलते सुर्खियों में बनी हुई है। जब हमने अदिति से बात करने की कोशिश की तो एक्ट्रेस ने बताया कि वो इस मामले को कोर्ट में सुलझाएंगी।

Aditi Sharma Will Confront Abhineet Kaushik in Court: टीवी एक्ट्रेस अदिति शर्मा अपनी शादीशुदा जिंदगी को लेकर चर्चा का विषय बनी हुई है। कुछ दिनों पहले खुलासा हुआ कि अदिति शर्मा शादीशुदा थी और उन्होंने अभिनीत कौशिक संग सात फेरे लिए थे। शादी के 4 महीने बीत जाने के बाद एक्ट्रेस अब तलाक लेने जा रही हैं। यही राज सामने आते ही हर कोई शॉक रह गया। पैरों तले लोगों की जमीन तब खिसकी जब एक्स पति अभिनीत ने एक्ट्रेस ने अफेयर का आरोप लगाया। जब हमने इस मामले पर अदिति से बात करनी चाही तो उन्होंने वैसे तो कोई बात करने से मना कर दिया। लेकिन बातों-बातों में एक्ट्रेस ये बताया कि वो मामले को कोर्ट में लेकर जा रही हैं।

Aditi Sharma Will Confront Abhineet Kaushik in Court

टेली टॉक/जूम टीवी संग एक्सक्लूसिव बातचीत के दौरान एक्ट्रेस अदिति शर्मा (Aditi Sharma) ने कहा कि मैं जवाब दूंगी, फिर अभिनीत जवाब देगा। मैं ये सब चीज और ना ही गंदगी मचाना चाहती हूं। मेरे लिए पये थोड़ा मुश्किल समय है जिसे मैं समझती हूं कि हर कोई अच्छी तरह समझ रहा है। हालांकि मैं अभी इस मामले पर कुछ नहीं कहना चाहती क्योंकि ये मामला कोर्ट में जाएगा। वहां सॉल्व होगा सब चीज। जहां ये मामला बना है वहीं सुलझेगा भी। ये कोई मीडिया ट्रायल नहीं है, इसलिए मैं प्रेफर करूंगी कि अभी कुछ ना बोलूं।'

End of Feed