Chiranjeevi की अगली फिल्म में नजर नहीं आएगी कोई हीरोइन या गाना? निर्माता ने तोड़ी चुप्पी

तेलुगू सुपरस्टार चिरंजीवी की फिल्म का फैंस बेस्रबी से इंतजार कर रहे हैं। बता दें चिरंजीवी आखिरी बार फिल्म 'भोला शंकर' में नजर आए थे। अब एक्टर जल्द ही श्रीकांत ओडेला की फिल्म में नजर आने वाले हैं। आइए जानते हैं कि एक्टर की फिल्म को लेकर क्या अपडेट सामने आया है।

तेलुगू सुपरस्टार चिरंजीवी की फिल्म का फैंस बेस्रबी से इंतजार कर रहे हैं। बता दें चिरंजीवी आखिरी बार फिल्म 'भोला शंकर' में नजर आए थे। ये फिल्म 11 अगस्त, 2023 को रिलीज हुई थी। इस फिल्म के बाद से ही फैंस चिरंजीवी की अगली फिल्म का इंतजार कर रहे हैं। हाल ही में ऐसी अफवाहें कि चिरंजीवी की अगली फिल्म में ना तो कोई गाना नजर आएगा ना ही कोई हीरोइन दिखाई देगी। आइए जानते हैं इसके पीछे क्या सच्चाई है।

Chiranjeevi

Chiranjeevi

बता दें फिल्म निर्माता श्रीकांत ओडेला के पास दो बड़े प्रोजेक्ट हैं। जिसमें एक साउथ स्टार नानी की द पैराडाइज है। तो दूसरी चिरंजीवी की मेगा 156। हाल ही में इन फिल्मों के बारे में कुछ महत्वपूर्ण अपडेट सामने आया है। हाल ही में एक इंटरव्यू में एसएलवी सिनेमा के निर्माता सुधाकर चेरुकुरी ने श्रीकांत ओडेला द्वारा निर्देशित चिरंजीवी की फिल्म के बारे में एक चौंकाने वाला खुलासा किया। लंबे समय से ऐसी अफवाहें थी कि चिरंजीवी की फिल्म में ना तो कोई हीरोइन नजर आने वाली है तो कोई गाना दिखाई देने वाला है इस बात को निर्माता ने गलत बताया है। उन्होंने बताया की आने वाली दोनों ही फिल्म पीरियड ड्रामा होने वाली है।

End of Feed