कल्कि के रिलीज के बाद से ही प्रभास चर्चा में बने हुए हैं। प्रभास अपनी प्रोफेशनल लाइफ के साथ-साथ पर्सनल लाइफ को लेकर भी चर्चा में बने रहते हैं। पिछले कुछ सालों में प्रभास का नाम अनुष्का शेट्टी, श्रद्धा कपूर और कृति सनेन के साथ सुर्खियों में था। 2022 में जब प्रभास और कृति सनेन के बारे में अफवाहें तेजी से फैल रही थी तो राम चरण ने इस खबर को चुप्पी तोड़ी थी। आइए जानते हैं कि एक्टर ने क्या कहा था।
Prabhas
बाहुबली एक्टर हैं सिंगल?
यह खुलासा नंदमुरी बालकृष्ण के साथ एक टेलीविजन शो के दौरान हुआ था। फोन कॉल के दौरान, नंदमुरी बालकृष्ण ने गेम चेंजर एक्टर राम चरण से पूछा कि क्या प्रभास की जिंदगी में कोई लेडी लव है। राम चरण ने बताया था कि बाहुबली एक्टर सिंगल है। राम चरण ने कहा था कि प्रभास के पास जल्द ही अपने फैंस के साथ शेयर करने के लिए कुछ अच्छी खबर हो सकती है। इस पर नंदमुरी बालकृष्ण ने जमकर एक्टर की टांग खींची थी।
कब रिलीज होगी ये फिल्म
राम चरण जल्द ही एस शंकर के निर्देशन में बनी फिल्म गेम चेंजर में नजर आएंगे। इस फिल्म में कियारा आडवाणी, अंजलि, एसजे सूर्या, श्रीकांत, जयराम, सुनील और समुथिरकानी जैसे सितारे भी नजर आएंगे। राम चरण की ये फिल्म इस साल क्रिसमस के दौरान रिलीज होगी।
इन फिल्मों में नजर आएंगे प्रभास
प्रभास जल्द ही द राजा साब में नजर आने वाले हैं जो एक हॉरर कॉमेडी फिल्म है। इस फिल्म में मालविका मोहनन और निधि अग्रवाल भी नजर आएंगी। इसके अलावा वह प्रशांत नील के निर्देशन में बनी फिल्म सालार के सीक्वल में भी नजर आएंगे।
