विजय सेतुपति ने अपकमिंग फिल्म के लिए इस डायरेक्टर संग मिलाया हाथ, रुक्मिणी वसंत के साथ करेंगे ऑनस्क्रीन रोमांस

  • Authored by: अभय
  • Updated Nov 6, 2025, 12:54 PM IST

Vijay Sethupathi New Upcoming Movie: साउथ के सुपरस्टार विजय सेतुपति (Vijay Sethupathi) अपनी एक और अपकमिंग फिल्म के लिए फिर से चर्चा में आ गए है। विजय सेतुपति ने इस डायरेक्टर संग हाथ मिलाया है। दोनों कई साल के बाद साथ में काम करने जा रहे हैं। तो चलिए जानते...

Vijay Sethupathi New Upcoming Movie: साउथ के जाने-माने स्टार विजय सेतुपति (Vijay Sethupathi) इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्मों को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। विजय सेतुपति की अपकमिंग फिल्मों से जुड़े एक के बाद एक अपडेट सामने आ रहे हैं। जो विजय सेतुपति की फिल्मों के लिए फैंस को बेताब कर रहे हैं। इन सब के बीच विजय सेतुपति का नाम एक और नई फिल्म से जुड़ा है। इस खबर के सामने आने के बाद फैंस काफी खुश नजर आ रहे हैं। विजय सेतुपति ने अपनी नई फिल्म के लिए इस डायरेक्टर से हाथ मिलाया है। तो चलिए विजय सेतुपति की अपकमिंग फिल्म से जुड़ी पूरी खबर जानते हैं।

Vijay Sethupathi New Upcoming Movie

Image Source: IMDb

विजय सेतुपति ने इस डायरेक्टर से मिलाया हाथ

एक्टर विजय सेतुपति एक बार फिर से खबरों में आ गए हैं। इसकी वजह विजय सेतुपति की एक नई अपकमिंग फिल्म हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक विजय सेतुपति ने अपनी अपकमिंग फिल्म के लिए फेमस डायरेक्टर मणि रत्नम (Mani Ratnam) हाथ मिलाया है। इस फिल्म में विजय सेतुपति के साथ एक्ट्रेस रुक्मिणी वसंत (Rukmini Vasanth) लीड रोल में नजर आएंगी। रुकमिणी वासंथ और विजय सेतुपति की ये फिल्म एक स्टोरी पर बेस्ड होगी। 2018 की चेक्का चिवंथा वानम (Chekka Chivantha Vaanam) के बाद ये दूसरी बार है जब विजय सेतुपति और मणि रत्नम दोनों साथ काम करने जा रहे हैं। इस खबर के सामने आने के बाद फैंस गदगद हो गए। लेकिन आपको बता दें कि अभी मणि रत्नम और विजय सेतुपति की फिल्म को लेकर कोई अधिकारिक खबर सामने नहीं आई है। देखना होगा मेकर्स इसका कब तक ऐलान करते हैं।

End of Feed