LIVEरश्मिका मंदाना-विजय देवरकोंडा की शादी LIVE: रश्मिका-विजय ने शेयर कीं वेडिंग PICS
Rashmika Mandanna Vijay Deverakonda Wedding Udaipur (रश्मिका मंदाना-विजय देवरकोंडा की शादी) Venue, Marriage Date, Haldi and Mehendi Photos, Celebrity Guest List Updates in Hindi Live Updates: आज रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा की शादी है। उदयपुर में दो रस्में होंगी। पहले तेलुगु और फिर कोडवा। शादी से पहले पहले डिनर, खेल और संगीत रात हुई। रश्मिका ने गाने पर डांस किया। शादी में अब मेहमान पहुंच रहे हैं। तो चलिए जानते हैं शादी से जुड़े क्या-क्या अपेडट सामने आ रहे हैं।

रश्मिका मंदाना-विजय देवरकोंडा की शादी LIVE: रश्मिका-विजय ने शेयर कीं वेडिंग PICS
Rashmika Mandanna Vijay Deverakonda Wedding Udaipur (रश्मिका मंदाना-विजय देवरकोंडा की शादी) Venue, Marriage Date, Haldi and Mehendi Photos, Videos Updates in Hindi: विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना की लाइफ का आज वो खास दिन आ गया है जिसका फैंस को बहुत इंतजार था। कुछ ही घंटों में रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा एक-दूसरे के हो जाएंगे। दोनों की शादी उदयपुर में हो रही है, जहां वो पिछले तीन दिन से हैं। शादी दो अलग-अलग रस्मों में होगी। पहली तेलुगु हिंदू रीति-रिवाज से, जो विजय की परंपरा को दर्शाएगी। शाम को दूसरी कोडवा रस्म होगी, जो रश्मिका की जड़ों का सम्मान करेगी। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक कपल ने शादी से पहले जमकर मस्ती की। पहले जापानी डिनर हुआ, फिर वॉलीबॉल और क्रिकेट मैच खेले गए। अगले दिन मेगा संगीत रात हुई। रश्मिका ने अपने हिट गाने अंगारों का अम्बरसर पर जमकर डांस किया। उसके बाद हल्दी की रस्म भी हुई। अब इन सब के बााद शादी में शामिल होने के लिए मेहमान भी उदयपुर पहुंचने लगे हैं। बुधवार को फिल्ममेकर संदीप रेड्डी वांगा एयरपोर्ट पर दिखे। तमन्ना भाटिया ने मुंबई में पापाराजी से शादी की शुभकामनाएं दीं।
Rashmika-Vijay Wedding 1st Pic: रश्मिका-विजय की पिक्स ने जीता दिल
रश्मिका ने पहनी खास साड़ी
रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा की शादी के दौरान एक खास पल सबकी नजरों में आ गया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक रश्मिका ने कोडवा रस्म के दौरान विजय की मां माधवी देवरकोंडा द्वारा गिफ्ट की गई स्पेशल साड़ी पहनी थी।
कपल के परिवार-दोस्तों की तस्वीरें हुईं वायरल
इंदिरा कृष्णन ने कपल को दी बधाई
शादी के वेन्यू से सामने आया वीडियो
पैप्स को बांटी मिठाई
विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना की शादी होने के बाद कपल की टीम ने पैप्स को शादी की मिठाई बांटी। इस दौरान वेन्यू के बाहर मौजूद बच्चों को भी मिठाई दी गई। कपल की टीम ने सभी का शुक्रिया अदा किया।
इतने बजे कपल ने की शादी
खबरों के मुताबिक विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना ने सुबह 10.10 मिनट पर तेलुगु रस्म में शादी कर ली है। अब लोग कपल को बधाई दे रहे हैं।
विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना की तेलुगु रस्म से हुई शादी
गेस्ट ने शेयर की हल्दी सेरेमनी की तस्वीर
रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा की शादी में वेन्यू पर कितना खर्च हो रहा है?
रश्मिका और विजय की शादी के लिए रिसॉर्ट पर रिपोर्ट के मुताबिक ये लागत 90 लाख रुपये से 2.5 करोड़ रुपये तक हो सकती है। ये पैकेज में आमतौर पर रहने की व्यवस्था (एकोमोडेशन), खाना (केटरिंग) और इवेंट मैनेजमेंट की सेवाएं शामिल होती हैं।
विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना की शादी की थीम क्या है?
विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना अपने जीवन का एक नया, बेहद प्यारा और खास अध्याय शुरू करने जा रहे हैं। दोनों आज शादी के बंधन में बंधेंगे। इस शादी की सबसे अलग और खास बात है इसकी 'प्राइमल' थीम। इस थीम ने उनकी शादी को आम सेलिब्रिटी वेडिंग्स की चमक-दमक और दिखावे से पूरी तरह अलग कर दिया है।
वन्यू से लीक हुईं तस्वीरें और वीडियो
इस जगह हो रही है शादी
रश्मिका और विजय ने अपनी शादी के वेन्यू के रूप में उदयपुर के 'द मेमेंटोस बाय आईटीसी होटल्स को चुना है। ये होटल अरावली रेंज के बीच बसा हुआ।
वेडिंग वन्यू ने खींचा सबका ध्यान
रश्मिका मंदाना को मिला गिफ्ट
इंडिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक, विजय देवरकोंडा की मां माधवी देवरकोंडा ने संगीत रात के दौरान रश्मिका मंदाना को पारंपरिक तरीके से परिवार की पुरानी चूड़ियां भेंट कीं। रिपोर्ट के अनुसार एक बहुत प्यारे और दिल छूने वाले अंदाज में, विजय की मां ने संगीत समारोह के दौरान रश्मिका को पारंपरिक पुरानी चूड़ियां दीं। ये चूड़ियां स्वीकार, प्यार और परिवार की विरासत का प्रतीक हैं।
परिवार के लोग पहुंचे उदयपुर
शाम के लिए शुरू हुई तैयारी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दी बधाई
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी दोनों को शुभकामनाएं दी हैं। ये उनके जीवन का नया और खूबसूरत अध्याय है। सात फेरे के साथ दोनों अब जिंदगी भर के दोस्त बन गए हैं। फिल्मों में दोनों को स्क्रिप्ट की आदत है, लेकिन ये असली जिंदगी की कहानी प्यार और स्नेह से भरी है। ये फिल्मी जादू से भी ज्यादा खास होगी।
एक्ट्रेस ने किया डांस
संगीत रात में रश्मिका ने पुष्पा 2 (Pushpa 2) के गाने अंगारों पर जमकर डांस किया। एक्ट्रेस का डांस विजय देवरकोंडा को काफी पसंद आया।