Vijay Devarakonda के भाई ने Rashmika से पूछा ऐसा सवाल, शर्माते हुए एक्ट्रेस ने कहा- आप तो घर के.....

Rashmika Mandanna on Vijay Devrakonda : रश्मिका ने इस दौरान आनंद के साथ उनकी फिल्म के गाने पर डांस किया और एक्टर की खुलकर तारीफ की। रश्मिका ने बताया कि आनंद को वह बड़े भाई की तरह मानती है। इसी के साथ रश्मिका ने विजय के बारे में बात की तो वह शर्म से लाल हो गई।

Rashmika Mandanna on Vijay Devrakonda : अभिनेत्री रश्मिका मंदाना( Rashmika Mandanna) हाल ही में विजय देवरकोंडा( Vijay Devrakonda) के भाई आनंद देवरकोंडा के साथ गम गम गणेशा के प्री रिलीज इवेंट में शामिल हुई। कल , सोमवार को हुए इस इवेंट की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर छाई हुई है। रश्मिका ने इस दौरान आनंद के साथ उनकी फिल्म के गाने पर डांस किया और एक्टर की खुलकर तारीफ की। रश्मिका ने बताया कि आनंद को वह बड़े भाई की तरह मानती है। इसी के साथ रश्मिका ने विजय के बारे में बात की तो वह शर्म से लाल हो गई।

Rashmika Mandanna on Vijay Devrakonda

अपने कथित बॉयफ्रेंड विजय देवरकोंडा के बारे में बात करते हुए एक्ट्रेस अपनी शर्म नहीं छिपा सकीं। सोमवार को, रश्मिका विजय के भाई, अभिनेता आनंद देवरकोंडा( Anand Devrakonda) के साथ एक विशेष कार्यक्रम में शामिल हुईं, जहां आनंद ने उनसे कई सवाल पूछे। जिनमें से एक सवाल था कि उनका पसंदीदा सह कलाकार कौन है, इस सवाल को सुनते ही भीड़ जोर-जोर से विजय का नाम चिल्लाने लगी । उनके इस सवाल पर रश्मिका ने जवाब दिया कि “आनंद, तुम परिवार हो, आप मुझे ऐसे स्थान पर क्यों रख रहे हैं?” रश्मिका ने जोर से हंसने से पहले कहा। फिर उसने विजय की ओर इशारा करते हुए कहा, "राउडी बॉय,"मेरा फेवरेट स्टार है। यह सुनते ही भीड़ खुशी के मारे चिल्लाने लगी।

End of Feed