'डाकू महाराज' के ओटीटी रिलीज पोस्टर से गायब दिखी उर्वशी रौतेला, यूजर्स ने कहा-'Miss Rolex कहां है?'

उर्वशी रौतेला इन दिनों फिल्म डाकू महाराज को लेकर चर्चा में बनी हुई है। जल्द ही ये फिल्म ओटीटी पर रिलीज होने वाली है। फैंस इस फिल्म का बेस्रबी से इंतजार कर रहे हैं। हाल ही में नेटफ्लिक्स ने इस फिल्म का पोस्टर शेयर किया है, जिसमें उर्वशी रौतेला नजर नहीं आ रही है, जिस कारण लोग उन्हें जमकर ट्रोल कर रहे हैं।

तेलुगु एक्शन थ्रिलर फिल्म डाकू महाराज इन दिनों काफी ज्यादा चर्चा में है। जल्द ही ये फिल्म ओटीटी पर रिलीज होने वाली है। डाकू महाराज ने बॉक्स ऑफिस पर दमदार कमाई की थी। अब ये फिल्म 21 फरवरी को नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी। हाल ही में नेटफ्लिक्स ने फिल्म का एक पोस्टर रिलीज किया है, लेकिन इस पोस्टर में उर्वशी रौतेला नजर नहीं आ रही हैं। जिस कारण अब फैंस सवाल उठा रहे हैं और एक्ट्रेस को ट्रोल कर रहे हैं।

Urvashi Rautela

Urvashi Rautela

नेटफ्लिक्स ने जैसी ही इस पोस्टर को शेयर किया वैसे ही लोग एक्ट्रेस को ट्रोल करना शुरू कर दिए। नेटफ्लिक्स ने पोस्टर शेयर करते हुए लिखा-"हम तो बस यही कहना चाहेंगे प्रणाम महाराज। डाकू महाराज को 21 फरवरी को नेटफ्लिक्स पर देखें" इस पोस्टर को देखने के बाद एक यूजर ने लिखा-"भारत की पहली महिला जिन्होंने 105 करोड़ से ज्यादा की फिल्म दी उन्हें पोस्टर से हटा दिया गया है।', दूसरे ने लिखा, 'फिल्म के पोस्टर से उर्वशी गायब हैं?', तीसरे ने लिखा, 'लीड हीरोइन पोस्टर में नहीं है। चौथे ने लिखा-" मिस रोलेक्स कहां है।

End of Feed