Thug Life: 19 साल बड़े Kamal Haasan संग इश्क फरमाएंगी Aishwarya Rai Bachchan !! हुई धमाकेदार एंट्री

Kamal Haasanto romance Aishwarya Rai in Thug Life: ताजा रिपोर्ट्स की मानें तो यूनिवर्सल स्टार कमल हासन (Kamal Haasan) की आने वाली फिल्म 'ठग लाइफ' (Thug Life) में बॉलीवुड एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय बच्चन (Aishwarya Rai Bachchan) की धांसू एंट्री हो गई है। दोनों की जोड़ी बड़े परदे पर दिखाई देगी।

Kamal Haasanto romance Aishwarya Rai in Thug Life: साउथ इंडस्ट्री के जाने-माने एक्टर कमल हासन (Kamal Haasan) ने लगभग 30 सालों के बाद डायरेक्टर मणिरत्नम के साथ फिल्म 'ठग लाइफ' (Thug Life) के लिए हाथ मिलाया है। कुछ दिनों पहले मेकर्स ने फिल्म का टीजर जारी करते हुए कमल हासन का फर्स्ट लुक भी शेयर किया था। फैन्स को कमल हासन का नया अवतार खूब पसंद आया है। दिलचस्प बात यह है कि 'ठग लाइफ' कमल हासन के करिए की 234वीं फिल्म है। इस फिल्म को लेकर अब जो रिपोर्ट्स सामने आई हैं उनके मुताबिक कमल हासन की 'ठग लाइफ' में बॉलीवुड एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय बच्चन (Aishwarya Rai Bachchan) की एंट्री होती नजर आ रही है।

Kamal Haasan and Aishwarya Rai Bachchan

कई मीडिया रिपोर्ट्स में भी दावा किया है कि ऐश्वर्या राय बच्चन के हाथ कमल हासन की 'ठग लाइफ' लगी है। इस फिल्म में ऐश्वर्या राय को 19 बड़े एक्टर कमल हासन को ऑनस्क्रीन रोमांस करते हुए देखा जाएगा। रिपोर्ट्स की मानें तो मेकर्स को लग रहा है कि ऐश्वर्या राय इस फिल्म के लिए एकदम परफेक्ट हैं। ऐश्वर्या के अलावा फिल्म में तृषा और नयनतारा के नाम भी चर्चा जारी है। मेकर्स की ओर ऐश्वर्या की एंट्री को लेकर अभी तक कोई बड़ी अनाउंसमेंट नहीं की है।

End of Feed