राम चरण और कियारा आडवाणी इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म गेम चेंजर को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। राम चरण और कियारा की फिल्म 2025 की मोस्ट अवेटेड फिल्म में से एक है। फैंस इस फिल्म का बेस्रबी से इंतजार कर रहे हैं। बता दें ये फिल्म 2025 में 10 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। अब फिल्म रिलीज होने से पहले पुष्पा 2 के निर्देशक सुकुमार ने इस फिल्म का पहला रिव्यू दिया है। आइए जानते हैं कि निर्देशक ने क्या कहा है।
Game Changer Review
कुछ सीन्स ने रोंगटे खड़े कर दिए
फिल्म गेम चेंजर को रिलीज होने में सिर्फ तीन हफ्ते ही रह गए हैं। इस फिल्म को लेकर फैंस काफी ज्यादा एक्साइटेड है। हाल ही में इस फिल्म का नया गाना डोप रिलीज हुआ है। बता दें अब तक इस फिल्म के 4 गाने रिलीज हो गए हैं। पुष्पा 2 के निर्देशक सुकुमार ने राम चरण और कियारा आडवाणी की फिल्म एक्टर के पिता और साउथ के सुपरस्टार चिरंजीवी के साथ देखी। इस फिल्म को देखने के बाद सुकुमार ने कहा-"मैंने रामचरण की फिल्म चिरंजीवी के साथ देखी है। मैं इस फिल्म का पहला रिव्यू देना चाहता हूं। गेम चेंजर का पहला हाफ बहुत ही शानदार है, लेकिन इंटरवल के बाद फिल्म ब्लॉकबस्टर है। सेकेंड हाफ के कुछ सीन्स ने मेरे रोंगटे खड़े कर दिए। फिल्म बहुत शानदार है।"
फिल्म को मिलेगा नेशनल अवॉर्ड
सुकुमार ने कहा, "राम चरण को नेशनल अवॉर्ड मिलेगा। जिस तरह से फिल्म में क्लाइमेक्स के सीन्स को दिखाया गया उससे मुझे फिर से वही एहसास हुआ।फिल्म में सभी ने जबरदस्त परफॉर्म दी है। निश्चित तौर पर नेशनल अवॉर्ड मिलेगा।” राम चरण और कियारा आडवाणी की फिल्म 2025 में 10 जनवरी को रिलीज होगी। इस फिल्म में इस फिल्म में राम चरण और कियारा के अलावा जयराम, एसजे सूर्या, अंजलि और सुनील नजर आने वाले हैं।
