तंगलान ने की छप्पर फाड़ कमाई, हिंदी में 30 अगस्त को नहीं इस दिन होगी रिलीज

तंगलान ने 11 दिनों में लगभग 89 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। अब ऐसा कहा जा रहा है कि ये फिल्म 30 अगस्त को नहीं 06 सितंबर को हिंदी भाषा में रिलीज होगी।

चियान विक्रम की फिल्म तंगलान जब से रिलीज हुई तब से ही ये फिल्म चर्चा में बनी हुई है। फैंस इस फिल्म को बहुत पसंद कर रहे हैं। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर दमदार कमाई की थी। वही अब ये फिल्म जल्द ही हिंदी में भी रिलीज होने वाली है। जिसका फैंस बेस्रबी से इंतजार कर रहे हैं। पा. रंजीत की ये फिल्म जल्द ही वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ की कमाई करने वाली है।

vikram

vikram

चियान विक्रम की इस फिल्म की ओपनिंग जबरदस्त हुई थी। तंगलान ने बॉक्स ऑफिस पर दमदार शुरुआत की थी। इस फिल्म ने ओपनिंग डे पर दुनिया भर से 26 करोड़ का कलेक्शन किया था। इस फिल्म की सीधी टक्कर स्त्री 2 से हुई फिर भी फिल्म ने 26 करोड़ का कलेक्शन कर लिया था। दूसरे हफ्ते में भी फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन कर रही है। तंगलान ने 11 दिनों में लगभग 89 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। अब ऐसा कहा जा रहा है कि ये फिल्म 30 अगस्त को नहीं 06 सितंबर को हिंदी भाषा में रिलीज होगी। इस बात का खुलासा हाल ही में एक्टर ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में किया है।

End of Feed