Thalapathy Vijay के बॉडीगार्ड ने फैन पर तानी बंदूक, गुस्से में तनतनाए लोगों ने एक्टर को कहा घमंडी

Thalapathy Vijay Bodygaurd Put gun on Fan: थलपति विजय( Thalapathy Vijay) के बॉडीगार्ड ने उनके एक फैन पर बंदूक तान दी है। जिसकी वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। लोग इस वीडियो पर तरह-तरह के रिएक्शन दे रहे हैं। आइए आपको बताते हैं क्या है पूरा मामला ।

Thalapathy Vijay Bodygaurd Put gun on Fan: साउथ अभिनेता और नेता थलपति विजय के लाखों चाहने वाले हैं। फैंस उनकी एक झलक देखने के लिए कभी भी कहीं भी तैयार हो जाते हैं। हाल ही में जब विजय एक शूटिंग से लौट रहे थे , तब मदुरै एयरपोर्ट पर फैंस ने उन्हें घेर लिया। थलपति विजय को देखते ही लोगों की भीड़ उनकी तरफ आ गई और फैंस मिलने के लिए बेताब नजर आए। जैसे ही विजय गाड़ी से उतरे एक बुजुर्ग उनसे मिलने दौड़ा चला आया। यह सब देखकर एक्टर के बॉडीगार्ड तेजी में बंदूक लेकर उसकी तरफ बढ़े। यह वीडियो अब सोशल मीडिया पर छाई हुई है।

Thalapathy Vijay Bodygaurd Put gun on Fan

विजय ( Thalapathy Vijay) से मिलने के लिए फैन आगे बढ़ा लेकिन बॉडीगार्ड को लगा कि वह एक्टर को कुछ नुकसान पहुंचाने आया है। जिसे देखकर उन्होंने बन्धूक निकाली और उसे पकड़ लिया। हालांकि बाद में उन्हें छोड़ दिया गया। विजय की ये वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है। यह देखकर कुछ लोगों कह रहे हैं कि एक्टर के अंदर बहुत घमंड है वह अपने फैंस से भी नहीं मिलते, हालांकि सुरक्षा को नजर में रखते हुए यह कदम उठाया गया था।

End of Feed