'SSMB29': महेश बाबू की 1000 करोड़ी फिल्म में हुई प्रियंका चोपड़ा की एंट्री? एसएस राजामौली का क्या है मास्टर प्लान!

'SSMB29': फिल्म निर्माता एसएस राजामौली इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म एसएसएमबी 29 को लेकर चर्चा में है। हाल ही में आई रिपोर्ट के अनुसार इस फिल्म में प्रियंका चोपड़ा की एंट्री होने वाली है। रिपोर्ट के अनुसार दोनों के बीच बातचीत अभी चल रही है, लेकिन ये बात पॉजिटिव है।

फिल्म निर्माता एसएस राजामौली को उनकी शानदार और हाई बजट फिल्मों के लिए जाना जाता है। इन दिनों राजामौली अपनी आने वाली फिल्म एसएसएमबी 29 के लिए चर्चा में बने हुए हैं। इस फिल्म में लीड एक्टर के लिए महेश बाबू को कास्ट किया है। महेश बाबू के बाद किसी भी एक्टर-एक्ट्रेस का नाम सामने नहीं आया है। अब ऐसी अफवाहें है कि इस फिल्म में महेश बाबू के अपोजिट रोल के लिए प्रियंका चोपड़ा कास्ट किया जाएगा।

priyanka chopra and ss rajamouli

priyanka chopra and ss rajamouli

हाल ही में फिल्मफेयर की एक रिपोर्ट के अनुसार राजामौली प्रियंका चोपड़ा को इस फिल्म में कास्ट करने का मन बना रहे हैं। फिल्ममेकर्स जल्द ही इस बात का ऐलान कर सकते हैं। रिपोर्ट में ऐसा कहा जा रहा है कि फिल्ममेकर और एक्ट्रेस के बीच बातचीत चल रही है और ये बात पॉजिटिव है। उम्मीद है कि प्रियंका चोपड़ा इस 1000 करोड़ी फिल्म का हिस्सा बनेंगी।

End of Feed