साउथ सुपरस्टार साई धर्म तेज एक हाई-एक्शन ड्रामा के साथ पैन-इंडिया डेब्यू करने जा रहे हैं, जिसका अभी नाम SDT18 है। यह फिल्म नवोदित रोहित केपी द्वारा निर्देशित और प्राइमशो एंटरटेनमेंट के के. निरंजन रेड्डी और चैतन्य रेड्डी द्वारा निर्मित है। जो हालिया ब्लॉकबस्टर 'हनुमान' के लिए प्रसिद्ध हैं, फिल्म में तेज के साथ मुख्य भूमिका में अभिनेत्री ऐश्वर्या लक्ष्मी हैं।
SDT18
पहला पोस्टर हाल ही में निर्माताओं द्वारा रिलीज किया गया था, जिसमें तेज ने सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए कहा था, “माई नेक्स्ट SDT18। यह विशेष से भी अधिक होगा। आप सभी के प्यार और आशीर्वाद की जरूरत है।” रिपोर्ट्स के अनुसार, यह आगामी फिल्म अभिनेता साई धर्म तेज के करियर में सबसे महत्वपूर्ण मोड़ साबित हो सकती है, क्योंकि इसे बड़े बजट पर बनाए जाने की चर्चा है।
1947-67 की अवधि पर आधारित कहानी रायलसीमा के बीहड़ इलाकों की है, जो इतिहास में डूबी एक सम्मोहक कहानी का वादा करती है। एक्शन से भरपूर ड्रामा में साईं धर्म तेज की शानदार एक्टिंग होगी। ये फिल्म 100 करोड़ के बजट में बन रही है जो ब्लॉकबस्टर साबित हो सकती है। निर्माताओं ने खुलासा किया, "यह फिल्म भारी बजट के साथ एक भव्य निर्माण होगी।" इस हाई-ऑक्टेन, पीरियड-एक्शन ड्रामा में साई धर्म तेज ने एक जबरदस्त किरदार निभाया है। 100 करोड़ के बजट के साथ यह फिल्म तेलुगु, तमिल, हिंदी, कन्नड़ और मलयालम भाषाओं में रिलीज होगी।
