Manmohan Singh के निधन से टूटे Chiranjeevi सहित साउथ के ये सितारे, कहा-"उनसे मिली प्रेरणा संजो कर रखेंगे"

Dr. Manmohan Singh Death: डॉ. मनमोहन सिंह के निधन पर पूरा देश शोक मना रहा है। पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह का गुरुवार यानी 26 दिंसबर को 92 साल की उम्र में निधन हो गया। उनके निधन की खबर सुनकर साउथ सितारों ने भी दुख जताया है। आइए जानते हैं कि साउथ सितारों ने क्या कहा है।

Dr. Manmohan Singh Death: डॉ. मनमोहन सिंह के निधन पर पूरा देश शोक मना रहा है। पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह का गुरुवार यानी 26 दिंसबर को 92 साल की उम्र में निधन हो गया। रिपोर्ट के अनुसार मनमोहन सिंह ने दिल्ली के एम्स में अंतिम सांस ली। डॉ. सिंह ने 2004 से 2014 तक दो कार्यकालों के लिए भारत के प्रधान मंत्री के रूप में कार्य किया। उनके निधन की खबर सुनकर साउथ सितारों ने भी दुख जताया है।

Manmohan Singh

Manmohan Singh

डॉ. मनमोहन सिंह का जन्म पंजाब के एक गांव में 1932 में हुआ था। एक साधारण परिवार में जन्मे मनमोहन सिंह ने कड़ी मेहनत कर काफी नाम कमाया। उनके निधन के कारण भारत सरकार ने सात दिन का राष्ट्रीय शोक घोषित किया है। आइए जानते हैं कि साउथ के किन-किन हस्तियों ने डॉ. मनमोहन सिंह को श्रद्धांजलि दी है। एक्टर से नेता बने तमिल सुपरस्टार विजय ने भी दुख जताया है। विजय थलापति ने सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए लिखा-"पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह के निधन से बहुत दुखी हूं। उन्होंने बहुत ही बुद्धिमत्ता और ईमानदारी के साथ भारत का नेतृत्व किया, जिन्होंने कम बोला लेकिन बहुत कुछ किया।"

End of Feed