The Raja Saab Sanjay Dutt Poster: बॉलीवुड अभिनेता संजय दत्त( Sanjay Dutt) आज अपना जन्मदिन मना रहे हैं। एक्टर 66 साल के हो गए हैं और इस उम्र में भी उनके पास बैक टू बैक प्रोजेक्ट हैं। संजय दत्त( Sanjay Dutt) की झोली में कई फिल्में हैं जो इस साल और अगले साल रिलीज होने जा रही है। आज जन्मदिन के मौके पर उनकी खास फिल्म 'द राजा साब'( The Raja Saab) से पहला लुक सामने आया है। प्रभास( Prabhas) के साथ इस हॉरर-ड्रामा मूवी में संजय दत्त अहम किरदार करते नजर आएंगे। प्रभास ने जन्मदिन की बधाई देते हुए पोस्टर से पर्दा हटाया है। जो देखने में काफी मजेदार लग रहा है।
Image Credit: x ( Twitter)
अभिनेता प्रभास( Prabhas) ने संजय दत्त को जन्मदिन की बधाई देते हुए 'द राजा साब' से संजय दत्त का पहला लुक शेयर किया। इसे शेयर करते हुए उन्होंने लिखा 'हमें हिम्मत देने वाले सर संजय दत्त को जन्मदिन की बधाई, राजा साब में आपके साथ स्क्रीन शेयर कर बेहद खुश हूं।' पोस्टर पर नजर डाले तो एक्टर के बाल लंबे हैं और बिखरे हुए हैं। बाल पूरी तरह से सफेद है जो भूतिया लुक क्रीऐट कर रहे हैं। फिल्म से जुड़ी जानकारी के अनुसार फिल्म में संजय दत्त प्रभास के दादा का किरदार करने वाले हैं। यह एक मजेदार हॉरर-ड्रामा मूवी होने वाली है।
द राजा साब की बात करें तो फिल्म में प्रभास लीड रोल में हैं। इसके अलावा निधि अग्रवाल, मालविका मोहन और योगी बाबा जैसे स्टार्स नजर आएंगे। फिल्म 5 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। खास बात ये है कि इसी दिन संजय दत्त-रणवीर सिंह( Ranveer Singh) की मूवी धुरंधर( Dhurandhar) भी रिलीज हो रही है। अब देखना ये है कि फैंस को कौन सी फिल्म ज्यादा पसंद आती है।
