Naga Chaitanya से तलाक के बाद टूट गई थीं Samantha, बोलीं- वो मुश्किल समय था...

  • Authored by: प्रियंका झा
  • Updated Feb 20, 2024, 10:22 AM IST

Samantha Ruth Prabhu-Naga Chaitanya: समांथा रुथ प्रभु ने अपने हेल्थ पोडकास्ट में बताया कि एक्स पति नागा चैत्नय से अलग होने का समय काफी मुश्किल भरा था। एक्ट्रेस ने कहा कि मैं तलाक के बाद मूव ऑन कर रही थी। मैं बस अपने काम पर ध्यान देना चाहती थी।

Samantha Ruth Prabhu-Naga Chaitanya: एक्ट्रेस समांथा रुथ प्रभु के लिए पिछला साल बहुत ही मुश्किल भरा रहा। नागा चैतन्य से तलाक के बाद एक्ट्रेस को पता चला कि वो Mytosis नाम की ऑटोइम्यून बीमारी से पीड़ित है। एक्ट्रेस ने छह महीनों के लिए अपने काम से ब्रेक लिया था। एक्ट्रेस की वापसी से फैंस बेहद खुश हैं। एक्ट्रेस ने हेल्थ पोडकॉस्ट टेक 20 से वापसी की है। एक्ट्रेस ने कहा कि ये पोडकॉस्ट मैंने लोगों को जागरूक करने के लिए शुरू किया है। मैं चाहती हूं लोग सेफ महसूस करें ना कि खुद के लिए सॉरी फील करें।

samantha

Samantha Ruth Prabhu-Naga Chaitanya (credit pic: instagram)

ये भी पढ़ें- Kundali Bhagya फेम अंजुम फकीह रमजान से 19 दिन पहले पहुंचीं मक्का शरीफ, मां संग करेंगी उमराह

End of Feed