Samantha Ruth Prabhu की हुई गोद-भराई, प्रेग्नेंसी में खिली-खिली दिखीं एक्ट्रेस

Samantha Ruth Prabhu Baby Shower Photos: साउथ की सुपरस्टार एक्ट्रेस सामंथा रुथ प्रभु जल्द ही मम्मी बनने वाली हैं। एक्ट्रेस की बेहद सादगी से गोदभराई हुई, जिससे जुड़ी फोटोज वायरल हो रही हैं।

Samantha Ruth Prabhu Baby Shower Photos: साउथ की सुपरस्टार एक्ट्रेस सामंथा रुथ प्रभु ने अपनी एक्टिंग और अंदाज से लोगों का खूब दिल जीता है। सामंथा रुथ प्रभु ने इंडस्ट्री में रहते हुए कई ऐसी फिल्में दी हैं, जिसने बॉक्स ऑफिस पर तूफान लाने में कोई कमी नहीं छोड़ी। सामंथा रुथ प्रभु जल्द ही जिंदगी के नए पड़ाव में कदम रखने वाली हैं। दरअसल, सामंथा रुथ प्रभु मां बनने वाली हैं। एक्ट्रेस चंद दिनों पहले ही बेबीमून पर भी गई थीं, जिससे जुड़ी तस्वीरें उन्होंने सोशल मीडिया पर साझा की। वहीं अब सामंथा रुथ प्रभु (Samantha Ruth Prabhu) की गोद-भराई हुई है। इससे जुड़ी एक्ट्रेस की तस्वीरें सोशल मीडिया पर भी तेजी से वायरल हो रही है, जिसमें सामंथा रुथ प्रभु का ग्लो देखने लायक रहा। टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Samantha Ruth Prabhu ने पूर्व देवर Akhil Akkineni की 'लेनिन' का किया रिव्यू, बताया 'ब्लॉकबस्टर'

samantha ruth prabhu

सामंथा रुथ प्रभु की हुई गोदभराई (फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम)

    सामंथा रुथ प्रभु (Samantha Ruth Prabhu) की गोद-भराई की तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब सुर्खियां बटोर रही हैं। फोटोज में उनके साथ-साथ पति राज निदिमोरु भी नजर आए। बेबी शावर के खास मौके पर एक्ट्रेस मरून सूट में नजर आईं, जिसमें उनका लुक देखने लायक रहा। तस्वीर में सामंथा और राज निदिमोरु की खुशी देखने लायक रही। फोटोज देख कहा जा सकता है कि सामंथा की मुस्कुराहट ने उनके ग्लो को और भी ज्यादा बढ़ा दिया है। इन तस्वीरों पर फैंस भी प्यार लुटाने का कोई मौका नहीं छोड़ रहे हैं। हालांकि कपल ने अभी तक सोशल मीडिया हैंडल से बेबी शावर की कोई फोटोज शेयर नहीं की है। टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Maa Inti Bangaaram: सामंथा रुथ प्रभु स्टारर ने तोड़ा 17 साल पुराना रिकॉर्ड, बनी हाईएस्ट ग्रॉसिंग फीमेल लीड तेलुगु फिल्म

    End of Feed