सुपरस्टार अभिनेता कमल हासन की आने वाली फिल्म 'इंडियन 2' की रिलीज में अब बस चंद दिन ही बचे हैं। इस फिल्म का फैंस बेस्रबी से इंतजार कर रहे हैं। इस फिल्म में कमल हासन नजर आने वाले हैं। ये फिल्म रिलीज के आलावा भी एक कारण से नजर में है। वो है निर्देशक शंकर की ऐसा कहा जा रहा है कि निर्देशक शंकर ने एआर रहमान की जगह अनिरुद्ध को दी है। आइए जानते हैं इस पर निर्देशक शंकर ने क्या कहा है।
Indian 2
निर्देशक शंकर ने खोली पोल
हाल ही में मीडिया से बातचीत में, दिग्गज निर्देशक ने एआर रहमान को साइन ना करने के बारे में खुलासा किया। शंकर ने मीडिया से कहा, "जब हमने इंडियन 2 पर काम शुरू किया, तो एआर रहमान पहले से ही 2.0 के बीजीएम पर काम कर रहे थे और मुझे जल्दी ही गाने चाहिए थे।" फिल्म निर्माता ने कहा कि वह रहमान पर अधिक बोझ नहीं डालना चाहते थे, और इसके बजाय वह स्टार संगीतकार अनिरुद्ध के साथ काम करना शुरू कर दिए। उन्होंने कहा, "मैं इंडियन 2 के साथ उन पर अधिक बोझ नहीं डालना चाहता था और मुझे अनिरुद्ध का संगीत भी पसंद था। उनका संगीत वास्तव में लोकप्रिय था और मैंने सोचा कि क्यों ना उन्हें साइन किया जाए।"
अनिरुद्ध ने क्या कहा
बता दें कि जून में चेन्नई में संगीत लॉन्च समारोह के दौरान अनिरुद्ध ने इंडियन 2 में रहमान की जगह लेने के विषय पर बात की थी। अनिरुद्ध ने यह भी कहा, "मुझे पता है कि पहली फिल्म के 28 साल बाद सीक्वल आने से उम्मीदें बहुत अधिक हैं। रहमान सर का संगीत मुझे प्रेरित करता है।"
ये सितारे आएंगे नजर
कमल हासन के अलावा फिल्म में सिद्धार्थ, रकुल प्रीत सिंह और एसजे सूर्या भी प्रमुख भूमिकाओं में हैं। इंडियन 2 12 जुलाई, 2024 को बड़े पर्दे पर आने वाली है।
