रवि तेजा ने अपकमिंग फिल्म के लिए इस डायरेक्टर संग मिलाया हाथ, समांथा रुथ प्रभु के साथ पहली बार शेयर करेंगे स्क्रीन

  • Authored by: अभय
  • Updated Nov 17, 2025, 11:01 AM IST

Ravi Teja New Upcoming Movies: साउथ के जाने-माने स्टार रवि तेजा (Ravi Teja) ने अपकमिंग फिल्म के लिए इस डायरेक्टर से हाथ मिलाया है। इस बार रवि तेजा एक्ट्रेस समांथा रुथ प्रभु (Samantha Ruth Prabhu) के साथ बड़े पर्दे पर नजर आने वाले हैं। तो चलिए जानते हैं फिल्म की डिटेल्स।

Ravi Teja New Upcoming Movies: साउथ के जाने-माने स्टार रवि तेजा (Ravi Teja) इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्मों को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। रवि तेजा की अपकमिंग फिल्मों को लेकर एक के बाद एक अपडेट सामने आ रहे हैं। रवि तेजा की अपकमिंग फिल्मों के लिए फैंस भी काफी बेताब नजर आ रहे हैं। इन सब के बीच अब रवि तेजा का नाम एक और फिल्म से जुड़ रहा है। इस फिल्म में रवि तेजा साउथ की इस जानी-मानी एक्ट्रेस के साथ नजर आने वाले हैं। तो चलिए जानते हैं रवि तेजा की अपकमिंग फिल्म के बारे में, जिसको लेकर सोशल मीडिया पर खूब चर्चा हो रही है।

Ravi Teja New Upcoming Movies

Image Source: IMDb

रवि तेजा इस एक्ट्रेस संग करेंगे काम

एक्टर रवि तेजा एक बार फिर खबरों में आ गए हैं। इसकी वजह रवि तेजा की अपकमिंग फिल्म है। रवि तेजा अपनी नई फिल्म से साथ बड़े पर्दे पर धमाल मचाने वाले हैं। 123 Telugu की रिपोर्ट के मुताबिक रवि तेजा अपनी अपकमिंग फिल्म में समांथा रुथ प्रभु (Samantha Ruth Prabhu) के साथ नजर आने वाले हैं। ये दोनों की साथ वाली पहली फिल्म होने जा रही है। इस फिल्म का निर्देशन शिवा निरवान (Shiva Nirvana) कर रहे हैं। इस खबर के सामने आने के बाद समांथा रुथ प्रभु और रवि तेजा के फैंस काफी खुश नजर आ रहे हैं। लेकिन आपको बता दें कि समांथा रुथ प्रभु और रवि तेजा की इस फिल्म को लेकर अभी तक कोई अधिकारिक खबर सामने नहीं आई है।

End of Feed