Pushpa Director Sukumar: टोलिवुड के बेहतरीन डायरेक्टर सुकुमार जिन्होंने पुष्पा जैसी सुपरहिट फिल्में बनाई और अपने काम से लोगो का दिल भी जीता। जहां सुकुमार फिल्म बनाने का काम करते हैं वहीं उनकी 14 साल की बेटी सुकृति वेणी बांद्रेड्डी फिल्मों में एक्टिंग करती हैं। अभी हाल ही में सुकृति वेणी बांद्रेड्डी की तेलुगु फिल्म गांधी ताथा चेत्तु आई है, जिसमे उन्होंने मेन किरदार निभाया है और इसी फिल्म के लिए उन्हें बेस्ट चाइल्ड आर्टिस्ट का नेशनल अवॉर्ड मिला। इस अवॉर्ड को देखकर सुकुमार के साथ साथ पूरा साउथ इंडस्ट्री गर्व महसूस कर रहा है।
image credit instagram
एक पापा के तौर पर यह पल बहुत ही ज्यादा खुशी भरा होता हैं क्योंकि एक पिता के लिए अपने बच्चों की सफलता को देखना बहुत बड़ी बात होती है और इसी को पूरा किया है डायरेक्टर सुकुमार की 14 सील की बेटी सुकृति वेणी बांद्रेड्डी ने। सोशल मीडिया पर सुकुमार ने बेटी को बधाई देते हुए और अपनी खुशी जाहिर करते हुए एक प्यार भरा नोट शेयर किया, जिसमे लिखा "मेरी प्यारी बेटी…जब मैंने सुना कि तुम्हें बेस्ट चाइल्ड आर्टिस्ट का नेशनल अवॉर्ड मिला है, तो मैं कुछ समय के लिए बिल्कुल चुप हो गया। अपने सफ़र में मैंने कई अवॉर्ड्स अपने हाथ में थामे हैं, लेकिन ये अवॉर्ड मेरे दिल के बहुत खास है क्योंकि इसे तुमने जीता है। जब मैंने तुम्हें गांधी ताथा चेत्तु में देखा… तो सच कहूँ, मैं भूल गया कि ये मेरी ही बेटी है। तुम पूरी तरह उस छोटी बच्ची में ढल गई थी। तुम्हारी आँखों में इतनी सच्चाई, इतने जज़्बात थे। तुम बस एक्टिंग नहीं कर रही थी… तुम दिल से एक कहानी कह रही थी।
सुकुमार ने आगे लिखा "जो काम तुम्हारे लिए सेट पर मज़ाक-मस्ती की तरह शुरू हुआ था, वो आज एक ऐसा काम बन गया है जिसे लोग दिल से पसंद कर रहे हैं और इज़्ज़त दे रहे हैं। मेरे लिए ये किसी भी अवॉर्ड या तालियों से कहीं ज्यादा मायने रखता है। तुम अभी एक बच्ची हो, लेकिन आज तुमने हम सबको दिखा दिया कि मेहनत और लगन से क्या कुछ हासिल किया जा सकता है। एक पिता होने के नाते मैं तुम पर बहुत गर्व महसूस करता हूँ। मेरी तरफ से फ़िल्म की पूरी टीम को भी बधाई, क्योंकि ये सफलता सबकी मेहनत का नतीजा है। इस अवॉर्ड के लिए जूरी का भी दिल से धन्यवाद और तुम्हारे लिए, मेरी नन्ही परी… ये तो बस शुरुआत है। तुम्हारे सामने अभी बहुत से सपने हैं, और मैं हमेशा तुम्हारे साथ रहूँगा, तुम्हें बढ़ते हुए देखूँगा, तुम्हारा हौसला बढ़ाऊँगा और आज… तुम्हारी मुस्कान ही वो सबसे बड़ा अवॉर्ड है, जिसे मैं हमेशा सँभालकर रखूँगा।"
तेलुगु फिल्म गांधी ताथा चेट्टू के बारे में....
गांधी ताथा चेट्टू 2025 की तेलुगु फिल्म है, जिसे पद्मावती मल्लदी ने बनाया है। यह फिल्म एक छोटी लड़की की कहानी है जो अपने दादा के पंसदीदा पेड़ के लिए लड़ती है और वह यह काम बिना लड़ाई झगड़ा के करती है, जैसे महात्मा गांधी ने सिखाया था- शांतिपूर्ण तरीके से।
