Pushpa कोरियोग्राफर जानी मास्टर की पत्नी ने पीड़िता पर लगाए कई आरोप, कहा-'वह अमीर लोगों को फंसाती है'

जानी मास्टर इन दिनों काफी ज्यादा चर्चा में है। जानी मास्टर की पत्नी ने आरोप लगाया है कि पीड़िता ने उसके पति को प्यार के नाम पर फंसाया और परेशान किया है। जानी मास्टर की पत्नी आयशा का कहना है कि पीड़िता का कई लोगों से संबंध था। अक्सर वो प्यार के बहाने अमीर लोगों को फंसाती है। "वह प्यार के नाम पर अमीर लोगों को फंसाती है और उन्हें प्रताड़ित करती है।

जानी मास्टर इन दिनों काफी ज्यादा चर्चा में है। बता दें एक 21 साल की फीमेल को-स्टार ने कोरियोग्राफर पर यौन शोषण और धमकी देने का आरोप लगाया था, जिसके बाद पुलिस ने कोरियोग्राफर को गोवा से गिरफ्तार किया था। कोर्ट ने जानी मास्टर को चार दिनों की हिरासत में भेज दिया था, जिसके बाद जानी मास्टर ने अपना जुर्म भी कबूल कर लिया था, लेकिन बाद में जानी मास्टर ने यू टर्न ले लिया था और बाद में कहा था कि पीड़िता उनको धमकी देती थी। अब जानी मास्टर की पत्नी ने पीड़िता पर कई बड़े आरोप लगाए हैं। आइए जानते हैं जानी मास्टर की पत्नी ने क्या-क्या कहा है।

Pushpa choreographer Jani Master

Pushpa choreographer Jani Master

जानी मास्टर की पत्नी ने आरोप लगाया है कि पीड़िता ने उसके पति को प्यार के नाम पर फंसाया और परेशान किया है। जानी मास्टर की पत्नी आयशा ने कहा-वो लड़की मेरे पति को घर आने नहीं देती थी। उन्हें केवल 2-3 घंटे ही मेरे पास रहने देती थी। जब मैंने उससे इस बारे में पूछा, तो उसने सब कुछ नकार दिया और मुझे अपनी भाभी और जानी मास्टर को अपना भाई बोल दिया।

End of Feed