Pushpa 2 के पहले टीजर का इंतजार हुआ अब खत्म, Allu Arjun ने रिलीज डेट जारी कर दी गुड न्यूज

Pushpa 2 Teaser Release Date: साउथ की मोस्ट अवेटेड फिल्म बन चुकी पुष्पा 2 को लेकर अल्लू अर्जुन ने एक घोषणा कर सभी को गुड न्यूज दी है। एक्टर ने पोस्ट कर बाते की कब फिल्म का पहला टीजर रिलीज होने वाला है।

Pushpa 2 Teaser Release Date: साउथ के टॉप मोस्ट एक्टर अल्लू अर्जुन इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म पुष्पा 2 को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। देश के तमाम लोग फिल्म के दूसरे पार्ट का वेट कर रहे हैं, जिससे अब ये फिल्म साउथ इंडस्ट्री की मोस्ट अवेटेड फिल्म बन चुकी है। ऐसे में अब फिल्म से जुड़ी एक और घोषणा हुई है, जिससे फैंस के बीच हंगामा हो गया है मानो, एक्टर ने सोशल मीडिया पर पुष्पा 2 के पहले टीजर की रिलीज डेट जारी कर दी है। टाइम्स नाउ नवभारत की इस खास रिपोर्ट में जानिए टीजर कब और कहां रिलीज होगा।

Pushpa 2 Teaser Release Date

एक्टर अल्लू अर्जुन (Allu Arjun) ने पुष्पा 2 (Pushpa 2) का नया पोस्टर जारी कर बताया की फिल्म पहला टीजर इसी अप्रैल 8 को जारी होगा। पोस्टर में एक पैर नजर आ रहा है, जिसपर घुँघरू बंधे हुए हैं। सिर्फ यही नहीं पोस्टर काफी सुंदर लग रहा है, जिसे देख फैंस काफी ज्यादा खुश है और टीजर को लेकर उत्सुक हैं। इस पोस्ट पर सभी फैंस और यूजर ने एक ही कमेंट लिखा है की अब सब्र नहीं हो रहा है।

End of Feed