रणवीर सिंह संग हुई अनबन की खबरों पर प्रशांत वर्मा ने किया रिएक्ट, बोले 'साउथ में काम करने का तरीका अलग...'

Prashanth Varma on Rift With Ranveer Singh: बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह हुई अनबन की खबरों पर साउथ निर्देशक प्रशांत वर्मा (Prashanth Varma) ने बड़ा खुलासा किया है। प्रशांत वर्मा ने बताया कि साउथ में काम करने का तरीका काफी अलग है। निर्देशक यह भी कहा कि रणवीर लुक टेस्ट के लिए उनके ऑफिस भी आए थे।

Prashanth Varma on Rift With Ranveer Singh: बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह को लेकर खबरें थी कि वो साउथ निर्देशक प्रशांत वर्मा के साथ फिल्म 'राक्षस' पर काम कर रहे हैं। इन खबरों के कुछ दिनों बाद सुनने में आया कि क्रिएटिव डिफरेंसेस होने की वजह से रणवीर सिंह ने प्रशांत वर्मा की फिल्म करने से मना कर दिया है। अब इन खबरों पर प्रशांत वर्मा (Prashanth Varma) ने अपना रिएक्शन दिया है। निर्देशक ने रणवीर सिंह (Ranveer Singh) हुई अनबन की खबरों पर बात की है। प्रशांत ने बताया रणवीर उनके ऑफिस में लुक टेस्ट के लिए आए थे। निर्देशक ने बताया कि साउथ में काम करने का तरीका नार्थ की तुलना में थोड़ा अलग है।

Prashanth Varma-Ranveer Singh

अमर उजाला को दिए इंटरव्यू में प्रशांत वर्मा ने रणवीर सिंह संग अनबन की खबरों पर रिएक्शन देते हुए कहा, 'रणवीर सिंह का अपना काम करने का तरीका है। वह पूरे कारवां के साथ ऑफिस आए थे। साउथ में काम करने का तरीका अलग है। यहां हर कोई एक टीम की तरह काम करता है। कोई भी किसी पर भी अपने अधिकार थोपने की कोशिश नहीं करता है।'

End of Feed