Prabhas की Kalki 2898 की रिलीज डेट में हुआ बदलाव, फैंस को करना पड़ सकता है लंबा इंतजार

Kalki 2898 ad Release Postponed : सालार के बाद फैंस प्रभास की अगली फिल्म कल्कि 2898 का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। लेकिन अब खबर सामने आ रही है कि जनवरी 14 को रिलीज होने वाली इस फिल्म को अनिश्चित तारीख तक स्थगित कर दिया गया है।

Kalki 2898 ad Release Postponed : साउथ सुपरस्टार प्रभास ( Prabhas) इन दिनों अपनी फिल्म सालार पार्ट वन( Salaar Part one) को लेकर हर जगह छाए हुए हैं। बाहुबली स्टार ने बड़े पर्दे पर ग्रेंड कमबैक किया है जिसकी तारीफ हर जगह हो रही है। वहीं फैंस को अब उनकी अगली फिल्म कल्कि 2898 का बेसब्री से इंतजार है फिल्म जहां इसी महीने रिलीज होने वाली थी वहीं अब फैंस के लिए थोड़ी निराशजनक खबर है। बता दें कि कल्कि 2898( Kalki 2898 ad) की रिलीज डेट को आगे बढ़ा दिया गया है।

Kalki 2898 AD Release Date Postponed

सालार के बाद फैंस प्रभास की अगली फिल्म कल्कि 2898 का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। लेकिन अब खबर सामने आ रही है कि जनवरी 14 को रिलीज होने वाली इस फिल्म को अनिश्चित तारीख तक स्थगित कर दिया गया है। मेकर्स द्वारा इसकी आधिकारिक घोषणा नहीं की है। फिल्म कब तक रिलीज हो सकती है इसकी भी जानकारी अभी सामने नहीं आई है। इसी महीने के आखिर तक मेकर्स फिल्म को लेकर घोषणा कर सकते हैं। बता दें कि यह फिल्म पहले इसी महीने 14 जनवरी को रिलीज होने वाली थी।

End of Feed