Spirit: 150 करोड़ रुपये की ओपनिंग लेगी Prabhas की फिल्म, Sandeep Reddy Vanga ने किया बड़ा दावा

Prabhas Starrer Spirit: ताजा मिल रही जानकारी के मुताबिक निर्माता-निर्देशक संदीप रेड्डी वांगा (Sandeep Reddy Vanga) ने प्रभास (Prabhas) स्टारर फिल्म 'स्पिरिट' (Spirit) की स्क्रिप्ट काफी हद तक पूरी कर ली है। संदीप रेड्डी वांगा ने बताया कि यह फिल्म पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर 150 करोड़ रुपये की कमाई करेगी।

Prabhas Starrer Spirit: एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के जाने-माने निर्माता-निर्देशक संदीप रेड्डी वांगा (Sandeep Reddy Vanga) ने रणबीर कपूर और बॉबी देओल की ब्लॉकबस्टर फिल्म 'एनिमल' का निर्देशन किया था। इस फिल्म ने दुनिया भर में 900 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई की थी। इस फिल्म की सफलता के बाद अब संदीप रेड्डी वांगा ने अपकमिंग फिल्म 'स्पिरिट' (Spirit) पर काम शुरू कर दिया है। फिल्म में साउथ सुपरस्टार प्रभास (Prabhas) को अहम भूमिका में देखा जाएगा। फिल्म के पहले दिन के कलेक्शन को लेकर संदीप रेड्डी वांगा ने बड़ा खुलासा किया है।

Prabhas and Sandeep Reddy Vanga

गैलाटाप्लस के साथ बात करते हुए संदीप रेड्डी वांगा ने कहा कि उन्होंने 60% स्क्रिप्ट पूरी कर ली है। फिल्म का प्री-प्रोडक्शन वर्क इस साल के लास्ट में शुरू कर दिया जाएगा। इतना ही नहीं संदीप रेड्डी वांगा अपनी इस फिल्म को लेकर बेहद कॉंफिडेंट हैं। उन्होंने बताया कि टॉलीवुड में प्रभास की सॉलिड फैन्स फॉलोइंग है। यह फिल्म पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर 150 करोड़ रुपये कमाएगी। फिल्म के गाने, पोस्टर और ट्रेलर लोगों को पसंद आता है तो इस रकम को कमाना आसान हो जाएगा।

End of Feed