Pawan Kalyan Health Update: साउथ स्टार और आंध्र प्रदेश के उपमुख्यमंत्री पवन कल्याण (Pawan Kalyan) इन दिनों अपनी फिल्मों से ज्यादा पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। कुछ दिनों पहले पवन कल्याण खबर सामने आई थी कि कंधे की सर्जरी की गई है। इसके बाद से पवन कल्याण के फैंस काफी परेशान नजर आ रहे थे। इन सब के बीच फैंस के लिए राहत की खबर सामने आई है। कंधे की सर्जरी के बाद पवन कल्याण को अस्पताल से छुट्टी मिल गई है। पवन कल्याण की पत्नी अन्ना कोनिडेला (Anna Konidela) ने एक्टर की नई तस्वीरें शेयर की हैं।
अस्पताल से डिस्चार्ज हुए पवन कल्याण (Image Source: Anna Konidela Instagram)
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें:Jana Nayagan: सीएम विजय का दिखा सुपर से ऊपर वाला लुक, जना नायकन की रिलीज डेट अनाउंस
घर पहुंचे पवन कल्याण
एक्टर पवन कल्याण एक बार फिर से खबरों में आ गए हैं। इसकी वजह पवन कल्याण की हेल्थ को लेकर आया नया अपडेट है। पवन कल्याण को मुंबई के कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल से छुट्टी मिल गई है। पवन कल्याण के कंधे की सर्जरी हुई थी। शनिवार को हुई यह सर्जरी करीब साढ़े तीन घंटे तक चली, जिसके बाद अब वो घर पर आराम कर रहे हैं। पवन कल्याण की पत्नी अन्ना कोनिडेला ने सोशल मीडिया के जरिए उनकी सेहत की जानकारी दी। उन्होंने अस्पताल की मेडिकल टीम का शुक्रिया अदा करते हुए कुछ तस्वीरें भी शेयर कीं। इन तस्वीरों में पवन कल्याण अपनी पत्नी और उनका इलाज करने वाले डॉक्टर के साथ नजर आ रहे हैं।
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें: राजनीति में एंट्री करने वाले हैं Junior NTR? एक्टर की टीम ने जारी किया बयान
अन्ना कोनिडेला ने लिखी ये बात
इन तस्वीरों को शेयर करते हुए अन्ना कोनिडेला ने कैप्शन में लिखा कि 'आज आखिरकार अस्पताल से छुट्टी मिल गई।
दिल से बहुत-बहुत शुक्रिया। मेरे पति की जितनी अच्छी देखभाल की और सर्जरी भी इतने बढ़िया तरीके से की पूरी मेडिकल टीम को दिल से धन्यवाद। आप लोग कितनी कुशलता और प्रोफेशनल तरीके से सब कुछ हैंडल करते हो, ये देखकर हम वाकई बहुत इम्प्रेस हुए। हम लाइफटाइम आपके आभारी रहेंगे। हमें पूरा यकीन था कि वो सबसे सही हाथों में हैं और इस भरोसे ने पूरे परिवार को जो सुकून दिया, वो बयान नहीं कर सकते। सभी डॉक्टर्स, नर्सेस और स्टाफ को खास तौर पर बहुत-बहुत थैंक यू। आप सबका शुक्रिया'
