Mookuthi Amman 2: नयनतारा ने दिखाया देवी का रूप, सोलह श्रृंगार किए सामने आया मुकुत्थी अम्मान 2 का फर्स्ट लुक

Mookuthi Amman 2: नयनतारा को आखिरी बार फिल्म अन्नपूर्णी में देखा गया था। अब एक्ट्रेस की नई फिल्म से लुक सामने आया है, जिसमें वो एकदम अलग नजर आ रही है। बता दें एक्ट्रेस का ये लुक उनकी आने वाली फिल्म मुकुत्थी अम्मान 2 से है।

Mookuthi Amman 2: लेडी सुपरस्टार नयनतारा अक्सर अपने लुक्स को लेकर चर्चा में बनी रहती है। नयनतारा को आखिरी बार फिल्म अन्नपूर्णी में देखा गया था। अब एक्ट्रेस की नई फिल्म से लुक सामने आया है, जिसमें वो एकदम अलग नजर आ रही है। बता दें एक्ट्रेस का ये लुक उनकी आने वाली फिल्म मुकुत्थी अम्मान 2 से है। इस लुक में एक्ट्रेस देवी के रूप में नजर आ रही है।

Mookuthi Amman 2

Mookuthi Amman 2

हाल ही में मूकुथी अम्मान के मेकर्स ने अपने सोशल मीडिया पर सीक्वल की पुष्टि की है, जिसमें मूकुथी अम्मान की लीड एक्ट्रेस में नयनतारा नजर आ रही हैं। वेल्स फिल्म इंटरनेशनल के चेयरमैन इशारी के गणेश भी सीक्वल फिल्म के निर्माता के रूप में लौट आए हैं। यह अनाउंसमेंट एक आधिकारिक वीडियो के माध्यम से की गई है। इस वीडियो को पोस्ट करते हुए लिखा गया है-मूकुथी अम्मान अधिक शक्ति, ड्रामा और एक्शन के साथ वापस आ गई है। देवी को बुराई से लड़ने और धर्मी लोगों की रक्षा करने के लिए एक नई यात्रा पर निकलते हुए देखें। लेडी सुपरस्टार नयनतारा के साथ यह सीक्वल भावनाओं और उत्साह का रोलरकोस्टर होने का वादा करता है। अधिक जानकारी के लिए बने रहें! # मूकुथी अम्मान2

End of Feed