Mookuthi Amman 2 First look: हाल ही में ऐसी खबरें वायरल हुई थीं कि नयनतारा 2020 की ब्लॉकबस्टर मूकुथी अम्मा के सीक्वल में मुख्य भूमिका निभाएंगी। हालांकि इसके बाद मीडिया रिपोर्ट्स में बताया गया था कि मेकर्स मुख्य भूमिका के लिए अभिनेत्रियों त्रिशा कृष्णन( Trish Krishnan) और श्रुति हासन( Shruti Haasan) पर विचार कर रहे थे। हाल ही में, मेकर्स ने घोषणा की कि नयनतारा ( Nayanthara) मूकुथी अम्मा 2 में मुख्य भूमिका निभाएंगी। प्रोडक्शन हाउस ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया जिसमें सीक्वल में देवी के रूप में नयनतारा की वापसी की घोषणा की गई।
Mookuthi Amman 2
मेकर्स ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा , "अच्छाई को उसका आशीर्वाद मिले और बुराई को उसके पैरों तले कुचल दिया जाए। लेडी सुपरस्टार नयनतारा हमें मूकुथी अम्मा 2 में लुभाने के लिए वापस आ गई हैं" बता दें कि मुकुथी अम्मा में आरजे बालाजी, नयनतारा, मौली, उर्वशी और स्मृति वेंकट ने मुख्य भूमिका निभाई थी। निर्माताओं ने अभी तक यह खुलासा नहीं किया है कि फिल्म के दूसरे भाग में वही कलाकार और क्रू होंगे या कोई बदलाव होगा। अभी तक केवल नयनतारा की भूमिका की पुष्टि हुई है
नयनतारा ने फिल्म के पहले पार्ट में अपनी एक्टिंग से दर्शकों को प्रभावित किया था। उन्हें मुख्य भूमिका में सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री श्रेणी के तहत दक्षिण भारतीय अंतर्राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों के लिए नामांकित किया गया था। बालाजी और नयनतारा के अलावा, मूकुथी अम्मा में उर्वशी, स्मृति वेंकट, अजय घोष और अन्य की एक बड़ी स्टार कास्ट थी। बता दें कि मेकर्स फिल्म के दूसरे पार्ट में नयनतारा को कास्ट नहीं करना चाहते थे, बाद में एक्ट्रेस ने निर्माताओं से बात की और उन्होंने फिल्म में काम करने की इच्छा जताई थी।
