Mirai X Review: छा गई तेजा सज्जा की फैंटेसी एडवेंचर फिल्म 'मिराई', फैन्स को पसंद आया प्रभास का वॉयसओवर

Mirai X Review: कार्तिक गट्टामनेनी के निर्देशन में बनी तेजा सज्जा की बहुप्रतीक्षित फैंटेसी एक्शन फिल्म 'मिराई' आज सिनेमाघरों में रिलीज कर दी गई है। इस मूवी में तेजा सज्जा के अपोजिट मांचू मनोज नजर आ रहे हैं। फिल्म देखने के बाद एक्स अकाउंट पर लोगों ने तेजा सज्जा की 'मिराई' को फुल पैसा वसूल मूवी बताया है।

Mirai X Review: साउथ इंडस्ट्री के फेमस एक्टर तेजा सज्जा (Teja Sajja) की बहुप्रतीक्षित फैंटेसी एक्शन फिल्म 'मिराई' आज यानी 12 सितंबर के दिन दुनिया भर में दस्तक दे चुकी है। इस मूवी में तेजा सज्जा के साथ मांचू मनोज, रितिका नायक, श्रिया सरन और जगपति बाबू सहित कई कलाकार अहम रोल में नजर आ रहे हैं। 'मिराई' के ट्रेलर को देखने के बाद भी लोगों ने तेजा सज्जा स्टारर को बड़े परदे पर देखने का मन बना लिया था। तेजा सज्जा की इस मूवी 'मिराई' (Mirai) को बड़े परदे पर देखने के बाद अब लोगों ने अपने विचार साझा करने शुरू कर दिए हैं। इस मूवी को ऑडियंस को ओर से पॉजिटिव रिव्यू ही मिल रहे हैं।

Mirai X Review

Image Source: IMDb

एक्स अकाउंट पर ऑडियंस ने तेजा सज्जा की फिल्म 'मिराई' की तारीफ करनी शुरू कर दी है। बड़े पर्दे पर दमदार वापसी कर रहे मंचू मनोज ने अपनी धांसू एक्टिंग से दर्शकों को प्रभावित कर दिया है। उनके किरदार ने दर्शकों को सिनेमाघरों में मंत्रमुग्ध कर दिया है। इतना ही नहीं सिनेमाघरों में 'मिराई' के कई सीन्स देखकर लोगों ने तालियां बजाई हैं। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, 'मिराई में शानदार वीएफएक्स और कई इमोशनल सीन्स हैं, जो इस मूवी शानदार और देखने लायक बनाते हैं!'

End of Feed