Vijay Sethupathi Had Doubts On Pairing Up With Katrina Kaif: साउथ के मशहूर एक्टर विजय सेतुपति ने अपनी एक्टिंग और फिल्मों से हमेशा ही लोगों का दिल जीता है। विजय सेतुपति ने पहले 'जवान' में अपनी एक्टिंग से सबको हैरान कर दिया था। वहीं अब 'मैरी क्रिसमस' (Merry Christmas) में उनकी परफॉर्मेंस को कूब पसंद किया जा रहा है। इस मूवी में विजय सेतुपति ने कैटरीना कैफ (Katrina Kaif) के साथ मुख्य भूमिका अदा की। लेकिन ये बात शायद ही किसी को पता होगी कि विजय सेतुपति कैटरीना कैफ संग काम करने से कतरा रहे थे। हालांकि 'मैरी क्रिसमस' के डायरेक्टर ने उन्हें कैटरीना संग जोड़ी बनाने के लिए मना लिया।
विजय सेतुपति (Vijay Sethupathi) ने खुद बताया था कि वह 'मैरी क्रिसमस' में कैटरीना कैफ (Katrina Kaif) के साथ काम करने से पीछे हट रहे थे। फिल्म से जुड़े प्रमोशनल इवेंट के दौरान विजय सेतुपति ने बताया कि वह अपने इस रोल के लिए बेहद एक्साइटेड थे। लेकिन जब उन्हें पता चला कि उनके साथ कैटरीना कैफ मुख्य भूमिका निभाएंगी तो वह फिल्म से कतराने लगे। विजय सेतुपति को इस बात का डर था कि वह एक्ट्रेस के साथ बड़े पर्दे पर कैसे लगेंगे और लोग उनकी इस जोड़ी को स्वीकार भी करेंगे या नहीं। हालांकि श्रीराम राघवन ने उनका ये शक दूर किया, साथ ही विजय सेतुपति को समझाया कि वे दोनों इस रोल के लिए परफेक्ट हैं।
विजय सेतुपति और कैटरीना कैफ की जोड़ी से हैरान थे उनके करीबी
विजय सेतुपति (Vijay Sethupathi) ने 'मैरी क्रिसमस' के प्रमोशन के दौरान एक और मजेदार किस्सा साझा किया। उन्होंने बताया कि जब एक्टर ने अपने करीबियों से कहा कि वह कैटरीना कैफ (Katrina Kaif) के साथ नजर आएंगे तो लोग उनकी इस बात पर विश्वास ही नहीं कर रहे थे। यहां तक कि कुछ लोगों को ये भी लगा कि विजय मूवी में केवल स्पेशल अपियरेंस करेंगे।
