एसएस राजामौली की फिल्म में महेश बाबू का होगा पृथ्वीराज सुकुमारन से सामना, रामायण से मिलती जुलती होगी फिल्म

आरआरआर के पूरा होने के बाद से ही एसएस राजामौली की अगली निर्देशित फिल्म के लिए कास्टिंग को लेकर लगातार चर्चा हो रही है। एसएस राजामौली की अगली फिल्म में महेश बाबू के साथ-साथ पृथ्वीराज सुकुमारन भी नजर आने वाले हैं। ये फिल्म रामायण से मिलती जुलती होगी। ​

आरआरआर के पूरा होने के बाद से ही एसएस राजामौली की अगली निर्देशित फिल्म के लिए कास्टिंग को लेकर लगातार चर्चा हो रही है।एसएस राजामौली की अगली फिल्म में महेश बाबू के साथ-साथ पृथ्वीराज सुकुमारन भी नजर आने वाले हैं। आइए जानते हैं विस्तार से।

SS Rajamouli

SS Rajamouli

पिंकविला के अनुसार यह फिल्म इंडियाना जोन्स की तर्ज पर एक अफ्रीकी जंगल एडवेंचर होगी, जिसमें महेश बाबू सभी बाधाओं के खिलाफ एक मिशन पर होंगे। महेश बाबू के किरदार में भगवान हनुमान के लक्षण होंगे, क्योंकि एसएस राजामौली और उनके लेखक पिता ने अपनी स्क्रिप्ट में रामायण के तत्वों को शामिल किया है।

End of Feed