Guntur Kaaram Trailer beats Salaar: साउथ सुपरस्टार महेश बाबू (Mahesh Babu) की अपकमिंग फिल्म गुंटूर कारम (Guntur Kaaram) का दर्शक बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। यही कारण है कि जब मेकर्स ने इसका ट्रेलर दर्शकों के सामने पेश किया, तो वो इस पर प्यार बरसाने लगे। फिल्म गुंटूर कारम के ट्रेलर ने रिलीज होते ही दर्शकों के बीच जगह बना ली और मात्र 24 घंटे के अंदर 37 मिलियन से भी ज्यादा व्यूज दर्ज करा दिए। फिल्म ने ये व्यूज केवल तेलुगु भाषा में दर्ज कराए हैं। गुंटूर कारम के ट्रेलर को बाकी भाषाओं में भी जबरदस्त रिस्पांस मिला है।
Guntur Kaaram VS Salaar
Guntur Kaaram Trailer ने 24 घंटे में Salaar Trailer को पछाड़ा
महेश बाबू की फिल्म गुंटूर कारम के ट्रेलर ने तेलुगु भाषा में धमाल मचा दिया है। तेलुगु ट्रेलर वीडियो को 24 घंटे के अंदर 37 मिलियन से ज्यादा व्यूज मिले हैं, जो अपने आपमें एक रिकॉर्ड है। इसके दूसरी तरफ अगर प्रभास के सलार ट्रेलर की बात करें तो उसे भी दर्शकों का खूब सारा प्यार मिला था लेकिन इसने 32 मिलियन के आसपास व्यूज दर्ज कराए थे। आइए आपको उन 5 ट्रेलर्स के बारे में बताते हैं, जिन्हें तेलुगु भाषा में सबसे शानदार रिस्पांस मिला है:
गुंटूर कारम: 37 मिलियन व्यूज
सलार: 32 मिलियन व्यूज
सरकारू वारी पाटा: 26 मिलियन व्यूज
राधे श्याम: 23 मिलियन व्यूज
आचार्य: 21 मिलियन व्यूज
देखिए फिल्म गुंटूर कारम का ट्रेलर वीडियो
महेश बाबू की एक्शन एंटरटेनर गुंटूर कारम 12 जनवरी के दिन सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इस फिल्म को लेकर दर्शकों में शानदार उत्साह देखने को मिल रहा है, जिस कारण ट्रेड एक्सपर्ट्स काफी उत्साहित हैं। गुंटूर कारम के ट्रेलर वीडियो को मिले रिस्पांस से ऐसा लग रहा है कि ये मूवी रिलीज होते ही रिकॉर्डतोड़ कमाई शुरू कर देगी।
