कोंडा सुरेखा-सामंथा नागा तलाक विवाद: KTR की वजह से उजड़ी सामंथा की शादीशुदा दुनिया? तेलंगाना मंत्री के बयान पर एक्ट्रेस ने तोड़ी चुप्पी

Konda Surekha vs Samantha Naga divorce controversy: कोंडा सुरेखा ने सामंथा रुथ प्रभु की निजी जिंदगी पर विवादित बयान देकर राजनीति और सिनेमाजगत को हिलाकर रख दिया है। उन्होंने सामंथा-नागा के तलाक की वजह केटीआर को बताया है, जिस पर एक्ट्रेस ने प्रतिक्रिया जारी करते हुए कहा है कि उन्हें राजनीति से अलग ही रखा जाए तो अच्छा होगा।

Konda Surekha vs Samantha Naga divorce controversy: कोंडा सुरेखा के विवादित बयान पर साउथ अदाकारा सामंथा रुथ प्रभु ने प्रतिक्रिया व्यक्त की है। सामंथा रुथ प्रभु ने सोशल मीडिया पर कोंडा सुरेखा के दावे की हवा निकालते हुए लिखा है, 'फिल्म इंडस्ट्री में काम करने वाली महिलाएं, जो घर से बाहर आती हैं और ग्लैमरस इंडस्ट्री की चुनौतियों का सामना करती हैं उन्हें बहुत हिम्मत की जरूरत होती है। फिल्म इंडस्ट्री में काम करते हुए महिलाओं को प्यार होता है... फिर वो प्यार से बाहर भी आती हैं और फिर से खड़ी होती हैं। इसके लिए बहुत करेज चाहिए।'

Konda Surekha Samantha

सामंथा ने कोंडा सुरेखा पर निशाना साधते हुए लिखा, 'कोंडा सुरेखा गारू... मैं अपने सफर पर काफी खुश हूं। मैंने जो रास्ता चुना है उस पर मुझे गर्व है। कृप्या इस पर ऐसे कमेंट करके इसे खराब दिखाने की कोशिश न करें। मुझे उम्मीद है कि एक मिनिस्टर के तौर पर आपके शब्दों का कुछ मूल्य है, उसे विवादित बयानों से कम न करें। मैं उम्मीद करती हूं कि आप जिम्मेदार हैं और दूसरों की निजी जिंदगी का सम्मान करती हैं।'

End of Feed