कन्नड़ एक्टर दर्शन थुगुदीपा इन दिनों जेल में अपनी सजा काट रहे हैं, लेकिन जेल में रहने के बाद भी उनको वीआईपी ट्रीटमेंट मिल रहा है। ये बात हम नहीं बल्कि ये वायरल फोटो कह रही है। बता दें रेणुकास्वामी हत्याकांड मामले में कन्नड़ अभिनेता दर्शन थुगुदीपा और पवित्रा गौड़ा समेत कुल 17 लोग न्यायिक हिरासत में हैं। इसी बीच उनकी एक फोटो जमकर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। इस फोटो को देखकर ये बोलना गलत नहीं होगा कि जेल में उनको बहुत ज्यादा वीआईपी ट्रीटमेंट मिल रहा है।
Kannada superstar Darshan
कॉफी का कप और सिगरेट
इस वायरल फोटो में दर्शन को सेंट्रल जेल के अंदर तीन अन्य लोगों के साथ गर्डन ऐरिया में देखा जा सकता है। इस फोटो में एक्टर कुर्सी पर बैठकर सिगरेट और कॉफी का कप पकड़े नजर आ रहे हैं। ये वायरल तस्वीर देखकर लोग न्यायिक व्यवस्था पर सवाल उठा रहे हैं।
रिसॉर्ट में बैठा है क्या?
रेणुका स्वामी के पिता ने कहा 'तस्वीर को देखकर मुझे झटका लगा है। इस फोटो को देखकर अब लग रहा है कि वो जेल में है भी या नहीं। उनका कहना है कि जेल को जेल जैसे ही रहना चाहिए। जेल में उनके साथ कैदियों की तरह ही व्यवहार करना चाहिए, लेकिन यहां तो ऐसा लग रहा है जैसे वह किसी रिसॉर्ट में बैठा हो।'
क्या था रेणुका स्वामी मर्डर केस
दर्शन का फैन रेणुका स्वामी 8 जून 2024 को बेंगलुरू में मृत पाया गया था। वह चित्रदुर्ग में अपोलो फार्मेसी ब्रांच में काम करता था। आरोप है कि रेणुका, दर्शन और पवित्रा को अश्लील मैसेज भेजता था। जिसके चलते उसकी हत्या कराई गई और फिर उसके शव को बेंगलुरू के कामाक्षिपाल्या में एक नहर में फेंक दिया गया था।
