Kanguva: रिलीज से पहले ही कानूनी पचड़े में फंसी सुर्या की कंगुवा, इस दिन होगी मामले की सुनवाई

Kanguva: सुर्या की कंगुवा का फैंस बेस्रबी से इंतजार कर रहे हैं। ये फिल्म पहले 10 अक्टूबर को रिलीज होने वाली थी, लेकिन अब ये फिल्म नवंबर में रिलीज होगी। सुर्या की फिल्म रिलीज से पहले ही कानूनी पचड़े में फंस गई है। आइए जानते हैं कि क्या मामला है।

Kanguva:सुर्या की कंगुवा का फैंस बेस्रबी से इंतजार कर रहे हैं। ये फिल्म पहले 10 अक्टूबर को रिलीज होने वाली थी, लेकिन अब ये फिल्म नवंबर में रिलीज होगी। बता दें रिलीज के पहले ही ये फिल्म कानूनी पचड़े में फंस गई है। इस खबर को सुनकर फैंस काफी निराश हुए हैं। आइए जानते हैं क्या मामला है। जिसकी सुनवाई 7 नवंबर को रखी गई है।

Kanguva

Kanguva

रिपोर्ट के अनुसार, स्टूडियो ग्रीन के प्रमुख निर्माता के.ई. ज्ञानवेल राजा के खिलाफ मामला दर्ज हुआ है। जानकारी के अनुसार रिलायंस एंटरटेनमेंट ने उनके खिलाफ मामला दर्ज करवाया है। रिपोर्ट के अनुसार रिलायंस एंटरटेनमेंट ने उनके खिलाफ कई फिल्मों से जुड़े बकाया ऋण को लेकर ये शिकायत चेन्नई उच्च न्यायालय में दर्ज करवाई है। ज्ञानवेल राजा ने आर्य स्टारर टेडी और चियान विक्रम की थंगालान के लिए रिलायंस से 99.22 करोड़ रुपये उधार में लिए थे। उन्होंने अभी तक केवल 45 करोड़ रुपये ही वापस किए हैं। 55 करोड़ रुपये अभी भी बकाया है।

End of Feed